CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News: खराब सर्जरी किट मामले में मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार

CG News: खराब सर्जरी किट मामले में मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि खराब सर्जरी किट मामले में दोषी पाए जाने पर सप्लाई करने वाली कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Contents
  • आरंग विधायक के काफिले पर हमला: मंत्री ने दिया जवाब
  • NHM कर्मियों के ज्ञापन पर मंत्री का आश्वासन
  • कांग्रेस पर मंत्री जायसवाल का हमला
  • कांग्रेस के पास मानसून सत्र के लिए एक भी मुद्दा नहीं: जायसवाल

क्या है पूरा मामला?

राज्य के कुछ अस्पतालों में खराब सर्जरी किट सप्लाई की गई थी। मंत्री जायसवाल ने बताया कि फिलहाल कुछ बैग में जंग लगे होने की पुष्टि हुई है और उन सभी पर जांच जारी है। यदि बड़ी मात्रा में गड़बड़ी पाई गई, तो कंपनी के खिलाफ एफआईआर और सप्लाई टर्मिनेशन जैसी सख्त कार्रवाई होगी।

आरंग विधायक के काफिले पर हमला: मंत्री ने दिया जवाब

आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब के काफिले पर हमला होने की घटना पर मंत्री जायसवाल ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। हम असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करेंगे।” उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की प्राथमिकता का विषय बताया।

NHM कर्मियों के ज्ञापन पर मंत्री का आश्वासन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर मंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हक है, और जो मांगें यथासंभव पूरी की जा सकती हैं, उन्हें हम जरूर पूरा करेंगे।” उन्होंने ये भी कहा कि भारत सरकार से बातचीत कर उनकी मांगों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस पर मंत्री जायसवाल का हमला

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी घोषणा पत्र के अनुसार रोजगार, किसान कल्याण और महिलाओं के लिए ठोस कार्य कर रही है। कांग्रेस ने 70 वर्षों में देश और छत्तीसगढ़ को क्या दिया, जनता देख चुकी है।”

कांग्रेस के पास मानसून सत्र के लिए एक भी मुद्दा नहीं: जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र (14 से 18 जुलाई) के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम होगी। उन्होंने कहा, “18 महीनों में बीजेपी सरकार ने ग्रामीण विकास, किसानों और गरीबों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। विपक्ष सिर्फ शोर मचाने के लिए बैठे हैं।”

रायगढ़ में नाबालिगों ने किया गोह का शिकार: साल के पत्तों से ढककर छिपा रहे थे, वन विभाग ने पकड़ा
Police raid on the game of ‘Bavan Fairies’ : फार्म हाउस से 8 जुआरी गिरफ्तार
3 लाख लगाकर 33 लाख गंवाए! रायपुर में Helth वर्कर से online ठगी, केरल पुलिस ने अकाउंट किया फ्रीज
DFO Suspended : तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में गड़बड़ी करने वाले डीएफओ को सरकार ने किया निलंबित
No Flex Zone: तेलीबांधा से टाटीबंध तक फ्लैक्स प्रतिबंधित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?