CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘कांग्रेस को आंख दिखा रहे, सीमांचल में जीत नहीं सके…’, बिहार में सीट बंटवारे पर तेजस्वी पर भड़के पप्पू यादव

‘कांग्रेस को आंख दिखा रहे, सीमांचल में जीत नहीं सके…’, बिहार में सीट बंटवारे पर तेजस्वी पर भड़के पप्पू यादव

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

बिहार की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तेजस्वी यादव पर खुलकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस को कम आंकने पर गठबंधन के भीतर चेतावनी दी है और खुद को भी मजबूती से चुनावी फलक पर स्थापित करने का दावा किया है.

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर विधानसभा की सीटों का बंटवारा करना सरासर गलत है. उन्होंने राजद को यह भी याद दिलाया कि जब वो अकेले चुनाव लड़ते थे, तब उनकी हालत क्या थी और अब कांग्रेस को आंख दिखाना ठीक नहीं है.

कांग्रेस के समर्थन में खुलकर उतरे

पप्पू यादव ने कहा, “अगर कांग्रेस नहीं होती तो कई दलों की जमानत जब्त हो जाती. हमारी बिल्ली हमसे ही म्याऊं करेगी?” उन्होंने कांग्रेस के स्ट्राइक रेट की तारीफ की और यह भी याद दिलाया कि सीमांचल में राजद जीत नहीं पाई, लेकिन अब बड़ी-बड़ी बातें कर रही है.

पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस ही एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का सबसे बड़ा भरोसा है. उन्होंने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा नफरत के खिलाफ अगर कोई लड़ रहा है तो वो राहुल गांधी हैं.

गठबंधन धर्म की दी नसीहत

पप्पू यादव ने राजद को गठबंधन धर्म निभाने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन के साथ खड़े होकर काम किया है. उन्होंने कहा कि राजद को कांग्रेस को बड़े भाई की तरह सम्मान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी असली लड़ाई चुनाव आयोग और अपराधियों के खिलाफ होनी चाहिए, न कि सीट बंटवारे पर. बिहार में लगातार हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है.

चिराग पासवान पर भी साधा निशाना

पप्पू यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा, “बिहार बुला रही है बोलते हो, लेकिन कौन भगाया?” उन्होंने एनडीए को भी घेरा और कहा कि “चित भी मेरी, पट भी मेरी” वाली राजनीति अब नहीं चलेगी. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को बचाने और वोट के अधिकार को मजबूत करने की लड़ाई आज की सबसे बड़ी जरूरत है.

Paddy Seizure Action : महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाया जा रहा 10 लाख रुपये का धान पकड़ाया, 2 वाहन भी जब्त
RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
Schools Fee Hike Protest : ‘बच्चों को क्लास से निकाला’ – Private स्कूलों में बढ़ती फीस पर भड़के अभिभावकों का प्रदर्शन
Floating Stone In Ganga : गंगा में तैरता पत्थर बना कौतूहल का विषय, विज्ञानी भी हैरान
फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?