CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुरादाबाद जिले में हनीट्रैप कर रंगदारी वसूलने वाले एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग में यूपी पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था।

Contents
  • पीड़ित से 5 लाख की मांग
  • पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
  • पैसे का बंटवारा और बैंक ट्रांजैक्शन
  • पुराना अपराधी निकला गैंग का सरगना
  • पुलिस टीम की सराहना

पीड़ित से 5 लाख की मांग

मामला तब सामने आया जब सम्भल निवासी एक व्यक्ति ने थाना कटघर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे हनीट्रैप में फंसाया और झूठे दुष्कर्म मामले की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने उससे पहले ही 35,000 रुपये वसूल लिए थे।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की मदद और ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • फैसल (रहमत नगर, थाना कटघर, मुरादाबाद)
  • मिर्जा रिजवान बैग (थाना शाहाबाद, रामपुर) – यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल
  • इकरा (थाना कटघर, मुरादाबाद)

चौथा आरोपी बाबर (पुत्र शहजादे आलम) फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पैसे का बंटवारा और बैंक ट्रांजैक्शन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वसूली गई रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने फैसल से 8,000 रुपये और इकरा से 2,500 रुपये नकद बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि वसूली गई रकम में से 14,000 रुपये आरोपी फैसल ने हेड कांस्टेबल रिजवान के एसबीआई खाते में ट्रांसफर किए थे।

पुराना अपराधी निकला गैंग का सरगना

मुख्य आरोपी फैसल के खिलाफ पहले भी कई गंभीर केस दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पूरी तरह संगठित तरीके से काम करता था और लोगों को जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।

पुलिस टीम की सराहना

गिरोह का पर्दाफाश करने वाली कटघर थाना पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनीत कुमार, उपनिरीक्षक वीरबोस, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अंचुल तोमर, कांस्टेबल भारत और महिला कांस्टेबल शीतल शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
कांग्रेस का इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन : PCC चीफ बोले- गुंडों ने CM के जन्मदिन पर दिए विज्ञापन, धोखेबाजों की पार्टी में जगह नहीं
Sambhal Violence में जो ईंट-पत्थर पुलिसकर्मियों पर बरसाए गए, अब उन्हीं से बनेगी पुलिस चौकी
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
Sameer Wankhede Defamation Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- याचिका इस रूप में विचार योग्य नहीं

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Coal Scam
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई…

Railway Supervisor
Railway Supervisor : कोरबा में रेलवे सुपरवाइजर से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 5 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। कोरबा के कटघोरा थाना…

E Challan CG
E Challan CG : ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा ई-चालान, राजनांदगांव में नई व्यवस्था शुरू

राजनांदगांव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले…

Egypt Journalists Arrested
Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में

स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े फैक्ट-चेकिंग मंच मतसदाश की…

Gandhi Jayanti
Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन

गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?