CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP News: सतना में बड़ा बोरवेल हादसा, फसल की रोपाई के दौरान गिरीं दो बच्चियां, एक की मौत, दूसरी लापता

MP News: सतना में बड़ा बोरवेल हादसा, फसल की रोपाई के दौरान गिरीं दो बच्चियां, एक की मौत, दूसरी लापता

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

मध्य प्रदेश में सतना जिले में रविवार (13 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. सतना के एक गांव में खेत के बीच बोरवेल बना था, जिसमें दो बच्चियां अचानक गिर गईं. उनमें से एक की मौत हो चुकी है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरी बच्ची का अब तक पता नहीं चल सका है. उसकी तलाश जारी है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागौद तहसील के हिलौंधा गांव में फसल की रोपाई के दौरान हुई. नागौद के थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने जानकारी दी है कि नागौद थाना क्षेत्र में सलैया हार निवासी छग्गू अहिरवार के परिवार के लोग हिलौंधा गांव के बीच स्थित एक खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे.

पानी भरा होने की वजह से नहीं दिखा बोरवेल

इसी दौरान छग्गू अहिरवार की बेटी सोमवती (16) और संतोष अहिरवार की बेटी दुर्गा (10) भी खेत में पहुंचीं. पुलिस ने बताया कि खेत में पानी भरा होने के कारण उन्हें बोरवेल का पता नहीं चल सका और वे उसमें गिर गईं.

रात में मिला बच्ची सोमवती का शव

घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे. रविवार रात करीब 9.30 बजे सोमवती का शव बोरवेल से निकाल लिया गया, जबकि दुर्गा की तलाश की जा रही है. खेत में पानी भरा होने और अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं.

बहन को बचाने के लिए दौड़ी थी दूसरी लड़की

बताया जा रहा है कि एक लड़की जब फिसल कर बोरवेल में गिर गई तो तुरंत उसे बचाने के लिए उसकी बहन भी दौड़ पड़ी. वह भी हादसे का शिकार हो गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इस हादसे की सूचना दी. इसके बाद रात में एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, जनपद सीईओ अशोक मिश्रा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने बताया है कि लापता बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई है. रेस्क्यू के लिए गड्ढा खोदा गया है.

Rahul Gandhi Bike News : गायब बाइक के मालिक से मिले राहुल गांधी, नई की चाबी सौंपी
Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस
मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात
मरती हुई मां के साथ बेटी ने किया ऐसा काम, सुनकर भड़क गए लोग, एक VIDEO ने खोली पोल
China Earthquake : चीन में देर रात अचानक दहली जमीन, कई इमारतें गिरीं, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?