CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम-राजा जैसी शंकर-खुशबू की कहानी… यहां पति निकला ‘बेवफा’, पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका; लव मैरिज के बाद घूमने निकला था कपल

सोनम-राजा जैसी शंकर-खुशबू की कहानी… यहां पति निकला ‘बेवफा’, पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका; लव मैरिज के बाद घूमने निकला था कपल

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

झारखंड के रामगढ़ के पतरातू में एक महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. इसके बाद महिला एक नाले में पड़ी मिली. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी की दोनों घूमने के लिए निकले थे. लेकिन पतरातू स्टेशन के बाद पड़ने वाले किरीगढ़ा गांव में पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से ही धक्का दे दिया.

महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली खुशबू कुमारी के रूप में हुई. उसने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर गोरखपुर की रहने वाले शंकर से शादी की थी. दोनों प्रेम विवाह करने के बाद उत्तर प्रदेश से झारखंड घूमने के लिए गए थे. जब दोनों वहां से लौट रहे थे. तभी शंकर ने खुशबू को किरिगढ़ा के पास ट्रेन से धक्का दे दिया. इसके बाद महिला एक नाले में पड़ी मिली.

पसलियों में फ्रैक्चर, ICU में भर्ती महिला

महिला को नाले में पड़ा देख गांव वालों ने आरपीएफ को जानकारी दी गई. जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और पैर में भी चोटें लगी हैं. खुशबू ने होश में आने पर अपने बारे में जानकारी दी और कि उसने परिवार की बिना रजामंदी के शंकर से लव मैरिज की थी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

चलती ट्रेन से दे दिया पत्नी को धक्का

खुशबू ने बताया कि दो दिन पहले वह और शंकर उत्तर प्रदेश से घूमने के लिए निकले थे और झारखंड पहुंचे थे. वहां दोनों कई धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमे और खूब मजे किए. फिर रात वाली ट्रेन से वह वापस आ रहे थे. इसी बीच शंकर उसे मीठी-मीठी बातों में उलझाकर ट्रेन के दरवाजे के पास ले गया और उसे धक्का देना शुरू किया. खुशबू ने बताया कि उसने शंकर की पैर पकड़े, लेकिन शंकर ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस ने खुशबू का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. खुशबू की बहन ने कहा कि उसने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी. आज वह इसका खामियाजा भुगत रही है. हमें उसका नतीजा देखने को मिल रहा है. पुलिस का कहना है कि वह आरोपी की तलाश कर रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर – ओ. पन्नीरसेल्वम ने बीजेपी से तोड़ा गठबंधन
फोन पे चेक करने के चक्कर में वेल्डर से ठगे 43 हजार रुपए…
गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान
Mother Son Death News : बेटे की मौत से मां को लगा सदमा, कुछ देर बाद ही हो गई मौत… एक साथ उठी अर्थी
अगले हफ्ते ब्रिटेन जा रहे PM मोदी, ट्रेड डील पर लगाएंगे मुहर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online IPL Satta Network
भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Satta Network

CM Housing Scheme
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री

सीजी भास्कर, 22 मई। नवा रायपुर में लंबे…

Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

Thailand Visa
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर

सीजी भास्कर, 22 मई। विदेश घूमने की योजना…

Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग

सीजी भास्कर, 22 मई । कबीरधाम जिले के…

You Might Also Like

Army Recruitment 2025
अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद; सेना ने पूरे इलाके को घेरा

13/08/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसम

19 मार्च से बदलेगा प्रदेश का मौसम, रीवा, जबलपुर व शहडोल सहित 15 जिलों में होगी बारिश…

16/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यसामाजिक

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा बहू को ससुर से मिलेगा भरण-पोषण

21/08/2025
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन

18/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?