CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की देखभाल की जिम्मेदारी उसकी अमेरिकी मां को सौंप दी. साथ ही अपने साथ अमेरिका ले जाने की अनुमति भी दे दी.

कोर्ट ने यह भी कहा कि पीड़ित युवक के हित में यही सही है क्योंकि वह स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में असमर्थ है. जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि 22 वर्षीय युवक की मानसिक स्थिति आठ से 10 साल के बच्चे की जैसी है.पीठ ने युवक के पिता से कहा कि वह उसे अपनी मां के साथ अमेरिका लौटने से नहीं रोकें. वह सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित है.

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है वह चलने-फिरने में असमर्थ होता है और उसका मानसिक विकास भी नहीं हो पाता.मां के कस्टडी में रहने की अनुमतिदरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को उसकी अमेरिकी नागरिक मां के कस्टडी में रहने की अनुमति दे दी. कोर्ट ने कहा कि यह उसके हित में है, क्योंकि वह निर्णय नहीं ले सकता है. कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मां शर्मिला वेलामुर की याचिका पर सुनवाई की. हाईकोर्ट ने कहा था कि पिता ने चेन्नई में बेटे को अवैध रूप से बंधक बनाकर नहीं रखा.मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाईशर्मिला वेलामुर ने दावा किया कि उनके तलाक के बाद, जब अमेरिका के इदाहो में बेटे की कस्टडी और मध्यस्थता की कार्यवाही लंबित थी, पिता बेटे के साथ अमेरिका से चेन्नई चले गए और उनका पता नहीं चल पाया.

मद्रास हाईकोर्ट ने बेटे से बातचीत की, उससे कई सवाल पूछे और जवाबों के आधार पर यह निर्धारित किया कि उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर नहीं रखा गया था.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेटे को निमहान्स, बेंगलुरु में चिकित्सा मूल्यांकन से गुजरने का निर्देश दिया गया था, और विशेषज्ञों की रिपोर्ट से पता चला कि वह आठ से 10 साल के बच्चे के स्तर पर काम कर रहा था और खुद से निर्णय लेने में असमर्थ था.

बेटे के साथ अमेरिका लौटने का निर्देशकोर्ट ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि हल्के बौद्धिक विकास संबंधी विकार और सेरेब्रल पाल्सी के कारण उसकी समग्र दिव्यांगता की सीमा 80 प्रतिशत के साथ गंभीर दिव्यांगता की श्रेणी में आती है. कोर्ट ने वेलामुर को 15 दिन के भीतर बेटे के साथ अमेरिका लौटने का निर्देश दिया. साथ ही पिता को भी आदेश दिया कि वह उन लोगों की वापसी में कोई बाधा उत्पन्न न करें.

‘तमिल भाषा में लिखे हों दुकानों के नाम’, जानें पुडुचेरी के सीएम रंगासामी ने क्यों लिया ये फैसला
हमीरपुर में ‘बेबसी की पुल यात्रा’: बंद पुल पर बेटे ने मां का शव स्ट्रेचर पर खींचा, आंसू बहाते हुए वायरल हुआ वीडियो!
Resort Politics : बहुमत से दूर विजय की TVK ने चली सबसे बड़ी चाल! रिसॉर्ट से तय होगा तमिलनाडु का नया सुल्तान
IAS अफसर की पत्नी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, कोर्ट में कोलकाता पुलिस को फटकार, 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?