CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS अफसर की पत्नी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, कोर्ट में कोलकाता पुलिस को फटकार, 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

IAS अफसर की पत्नी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, कोर्ट में कोलकाता पुलिस को फटकार, 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

By Newsdesk Admin
29/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। बंदूक की नोक पर एक IAS अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुष्कर्म का यह शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के लेक थाना क्षेत्र में बंधकर बनाकर बंदूक की नोक पर आईएएस अफसर की पत्नी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में कोलकाता पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले की जांच में पुलिस की भूमिका को लेकर भी जमकर फटकार लगाई है और उसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने इस मामले की जांच अब डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी को सौंपी दी है। इतना है नहीं कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका भी रद्द कर दी है।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रभारी अधिकारी के अलावा पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस पर मामूली मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शुरू में कम धारा के तहत एफआईआर दर्ज होने के कारण केस कमजोर हो गया था। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि जब पीड़िता ने कहा कि उसे थाने में धमकाया गया तो सीसीटीवी फुटेज की जांच क्यों नहीं की गई और घटना के तुरंत बाद शिकायतकर्ता की मेडिकल जांच क्यों नहीं कराई गई?

सात घंटे में दो बार हुआ दुष्कर्म

दरअसल पीड़ित आईएएस पत्नी का आरोप कि 4 जुलाई को उसके साथ सात घंटे के भीतर दो बार दुष्कर्म किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी 14 जुलाई की रात 11.30 बजे और फिर अगले दिन सुबह 6.30 बजे उसके घर में घुसा और उसके सिर पर बंदूक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि शिकायत करने पर भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि वह 15 जुलाई को शाम 4.15 बजे लेक थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उसे काफी देर तक इंतजार करवाया। इतना ही नहीं पीड़िता ने पुलिस पर चार्जशीट से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया।

आरोप वापस लेने का बनाया दबाव

पीड़िता के आरोप के अनुसार, आरोपी की पत्नी और बेटे ने पर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी के घर में घुसने और बाहर निकलने की सीसीटीवी फुटेज लेने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने खुद सरकारी अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई है।

कोलकाता पुलिस का बयान

वहीं इस मामले में कोलकाता पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि पीड़िता ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए शिकायत की थी। उन्होंने कोर्ट को बताया, शिकायतकर्ता ने बाद में शाम करीब 6.30 बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की। 15 जुलाई को लेक थाने में कोई महिला जांच अधिकारी मौजूद नहीं थी, इसलिए करिया थाने से एक महिला अधिकारी को बुलाया गया। वह 16 जुलाई को लेक थाने आई और पीड़िता का बयान दर्ज किया। उस समय पीड़िता ने मुख्य आरोपी पर यौन शोषण का आरोप नहीं लगाया था।

पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि महिला खुद सरकारी अस्पताल गई और मेडिकल जांच कराई और उसने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें उसके शरीर के अंगों पर चोटों का जिक्र है। पुलिस ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार के आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला।

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए, फिर ‘लुटेरी’ दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज कि सदमे में चला गया दूल्हा
Bijapur Petrol Diesel Crisis : विधायक मंडावी बोले- पंप मालिक कर रहे कालाबाजारी
नक्सलियों के शांतिवार्ता प्रस्ताव पर इंटलेक्चुअल फोरम का जवाब:कहा- हथियार लेकर पीस मीटिंग नहीं होती, नक्सली डरकर लिख रहे पत्र; सरकार कार्रवाई जारी रखे
19 बैंक खातों में 2.88 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, 10 लोग गिरफ्तार..
त्रिपुरा में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत: बॉयफ्रेंड की हत्या कर आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाई लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल
Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?