CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अप्रत्याशित फैसला: चीन ने यांग्त्सी नदी की सहायक नदी पर तोड़े 300 से अधिक डैम, हाइड्रो पावर प्लांट भी बंद!

अप्रत्याशित फैसला: चीन ने यांग्त्सी नदी की सहायक नदी पर तोड़े 300 से अधिक डैम, हाइड्रो पावर प्लांट भी बंद!

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर 14 जुलाई चीन ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपने देश में 300 डैम को तोड़ डाला है. अपनी नदियों पर मेगा डैम बनाने वाले चीन का ये पैंतरा दुनिया को हैरान कर रहा है. चीन ने सिर्फ 300 डैम तोड़ डाले हैं बल्कि लगभग साढ़े तीन सौ हाइड्रो पावर प्लांट को भी डिकमीशन कर दिया है यानी कि इन्हें बंद कर दिया है.चीन का ये कदम पारिस्थितिकी की गंभीर चिंताओं के बाद आया है. चीन ने जिन 300 डैम्स को तोड़ा है वे ऊपरी यांग्तसी नदी (Yangtze River) की मुख्य सहायक नहीं रेड रिवर पर बने थे.

इस नदी को Chishui He भी कहा जाता है.बता दें कि यांग्त्सी नदी (Yangtze River), जिसे चीनी में चांग जियांग कहा जाता है, एशिया की सबसे लंबी और दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई लगभग 6,300 किलोमीटर है. यह तिब्बत के क्विंगहाई प्रांत में तंगलुआ पर्वतों से निकलती है और पूर्वी चीन सागर में शंघाई के पास समाप्त होती है. यांग्त्सी चीन की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो कृषि, व्यापार और जलविद्युत उत्पादन (थ्री गॉर्जेस डैम) का आधार है. यह नदी जैव-विविधता के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें दुर्लभ प्रजातियां जैसे यांग्त्सी फिनलेस पोरपॉइज शामिल हैं. लेकिन इस नदी को जीवन देने वाली सहायक नदियों पर बन रहे डैम और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की वजह से यहां की इकोलॉजी पर गंभीर संकट पैदा हो गया है.300 बांध तोड़े गएचीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार चिशुई हे –

जिसे लाल नदी के रूप में भी जाना जाता है- पर 357 बांधों में से 300 को दिसंबर 2024 के अंत तक ध्वस्त कर दिया गया था. इसके अलावा, शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि 373 छोटे जल विद्युत केंद्रों में से 342 को बंद कर दिया गया है. इस विध्वंस का सकारात्मक असर हुआ है. इसकी वजह से कई दुर्लभ मछली की प्रजातियां अपने प्राकृतिक प्रजनन चक्र को फिर से शुरू करने में सक्षम हो गई हैं.रेड रिवर यानी कि लाल नदीं दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों युन्नान, गुइझोउ और सिचुआन से होकर 400 किमी से भी ज़्यादा लंबी दूरी तय करती है. पर्यावरण विज्ञानी इसे यांग्त्ज़ी नदी के ऊपरी इलाकों में दुर्लभ और स्थानीय मछली के लिए अंतिम आश्रय स्थल मानते हैं.

पिछले कुछ दशकों में जलविद्युत संयंत्रों और बांधों के घने नेटवर्क ने जल प्रवाह को लगातार अवरुद्ध किया है जिससे नीचे की ओर पानी की मात्रा सीमित हो गई है और कुछ कुछ मामलों मे तो कुछ हिस्से पूरी तरह सूख भी गए हैं.विलुप्त स्टर्जन मछलियों को मिली नई जिंदगीइससे जलीय जीवन पर व्यापक असर पड़ा है. मछली समेत अन्य जलीय जीवों के आवास खत्म हो गए हैं. उनकी आबादी थम गई है. इन नदियों में कुछ मछलियां ऐसी हैं जो प्रजनन के लिए नदी में काफी दूरी तय कर दूसरे स्थानों पर जाती हैं, लेकिन डैम बनने से इनके रास्ते अवरुद्ध हो गए थे.

Andhra Professor Assault Case : दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने छात्रा का किया शोषण, एक ने बनाया वीडियो… ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल उजागर
गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”
रसिया का बड़ा दावा : कैंसर की वैक्सीन तैयार, कहा – FREE में लगाएंगे, जानिए पूरी खबर….
Former MLA Ransom Case : बिलासपुर के पूर्व विधायक से फिरौती मांगने वाला प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार
पी ले-पी ले ओ मेरे राजा… दारोगा की B’day पार्टी के लिए थाना बन गया ‘क्लब’, छलके जाम और हुआ डर्टी डांसौ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?