CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi News: भाजपा विधायक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना… कहा- पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे

Rahul Gandhi News: भाजपा विधायक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना… कहा- पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गर्मा गई है। रायपुर उत्तर के विधायक और श्रीजगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान को झूठा, अपमानजनक और सनातन संस्कृति पर सीधा हमला बताया है।

विधायक मिश्रा ने कहा कि रथ का रुकना या चलना किसी व्यक्ति या संगठन के निर्देश पर नहीं होता, बल्कि यह केवल भगवान की इच्छा से संचालित होता है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, “1972 में भी रथयात्रा के दौरान ऐसा ही क्षण आया था जब रथ अचानक रुक गया था। उस समय गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने प्रार्थना की थी और तब रथ ने गति पकड़ी थी। यह भगवान की लीला है, किसी व्यक्ति विशेष की शक्ति नहीं।”

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि जो लोग सनातन परंपरा का अपमान करते हैं, वे ही रथयात्रा जैसे पवित्र आयोजन पर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब पूरी तरह से सनातन-विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बन चुकी है।

पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे

मिश्रा ने कहा, “कोट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन टिक नहीं पाएंगे। जो आस्था और आत्मा से टकराएगा, उसका अंत निश्चित है।” उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें सच्ची श्रद्धा है, तो वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को साथ लेकर भगवान जगन्नाथ के दरबार में जाएं और स्वयं देखें कि वहां किसी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं होता।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर और पैनलिस्ट निशिकांत पांडे भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी से बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

रेप मामले में जांच करने पहुंचे अफसर को खिलाए 6 समोसे, पलट दिया पूरा केस; कोर्ट ने दिया ये आदेश
Ola को ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचना पड़ा भारी, बंद हुए 40 से ज्यादा स्टोर, ये है वजह
दिल्ली में नया खेल अध्याय: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की जगह बनेगी आधुनिक ‘Sports City Delhi’
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दिया, सरपंच संतोष देशमुख मर्डर में करीबी पर लगे थे आरोप
Communal Violence in Gujarat: देहगाम गरबा विवाद ने बढ़ाया तनाव, गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। WhatsApp का इस्तेमाल आज…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?