CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: अंडरगार्मेंट्स में छिपाया कैमरा, ऑटो में बैठकर बहन बता रही थी उत्तर

PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: अंडरगार्मेंट्स में छिपाया कैमरा, ऑटो में बैठकर बहन बता रही थी उत्तर

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में खुलेआम हाईटेक नकल चल रही थी। एग्जाम सेंटर के बाहर से एक युवती अपनी बहन को वायरलेस डिवाइस की मदद से आंसर बता रही थी, जिसे NSUI नेताओं ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में एग्जाम सेंटर के अंदर एक अभ्यर्थी एग्जाम दे रही थी। वह अपने अंडरगार्मेंट्स में स्पाई कैमरा छिपाकर ले गई थी। प्रश्न पत्र को स्कैन कर अपनी बहन को भेज रही थी। वहीं बाहर बैठी बहन वॉकी-टॉकी की मदद से उत्तर बता रही थी। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद नकल का प्रकरण बनाकर युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, PWD में असिस्टेंट इंजीनियर के 113 पदों के लिए रविवार को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। सरकंडा के उच्चतर माध्यमिक शाला में परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चली।

इसी एग्जाम सेंटर में अभ्यर्थी अनुसूर्या परीक्षा देने आई थी। एग्जाम सेंटर में तय समय से यानी 10:00 बजे परीक्षा शुरू हुई, तभी अनुसूर्या स्पाई कैमरा को अंडरगार्मेंट्स में छिपाकर रखी थी। बाहर बैठी अनुराधा अनुसूर्या के पास रखे कैमरे से प्रश्नों को देख रही थी। गूगल में सर्च कर वॉकी-टॉकी की मदद से आंसर बता रही थी। बता दें कि प्रदेश भर के जिलों में सेंटर बनाए गए, जहां तकरीबन 14 हजार प्रतियोगी शामिल हुए।

सेंटर में इस तरह से चल रहा था खुलेआम नकल

NSUI नेता विकास सिंह ठाकुर ने बताया कि दो युवतियों ने रेलवे स्टेशन से उनके परिचित के टैक्सी ड्राइवर को रामदुलारे दुबे स्कूल पहुंचाने के लिए बुक किया था। स्कूल पहुंचने के बाद एक लड़की ने उसे स्कूल के बाजू में कार लगाकर रखने को कहा। साथ ही इसके लिए उसे किराया देने की बात कही। पहले तो ड्राइवर राजी हो गया।

लेकिन, जब कार में बैठी युवती वॉकी टॉकी और टेबलेट जैसे डिवाइस निकाली, तब वो डर गया और इनकार कर दिया। जिसके बाद युवतियों ने ऑटो किराए पर लिया। फिर ऑटो में डिवाइस निकालकर नकल कराने लगी।

दूसरी युवती अंदर एग्जाम सेंटर में अंडरग्रारमेंट्स में स्पाई कैमरा लेकर गई थी, जिसके माध्यम से प्रश्न पेपर को बाहर टेबलेट पर दिखा रही थी। बाहर बैठी युवती माइक्रो ईयरफोन से उसे सवाल हल करा रही थी।

विरोध प्रदर्शन और हंगामा के बाद दर्ज कराया केस

NSUI नेता विकास ठाकुर ने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। उसके बाद NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सहित कांग्रेस नेताओं की भीड़ पहुंच गई। उनका आरोप है कि एग्जाम सेंटर में इस तरह से सुनियोजित तरीके से हाईटेक नकल कराया जा रहा था।

एग्जाम सेंटर में कड़ी सुरक्षा रहती है और प्रतियोगियों की जांच की जाती है। इसके बाद भी छात्रा डिवाइस लेकर कैसे एग्जाम सेंटर पहुंच गई। नेताओं ने प्रतियोगी के साथ ही परीक्षा केंद्राध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

उनका आरोप है कि इस तरह की गड़बड़ी प्रदेश के दूसरे सेंटर में भी हुई होगी, जिसकी जांच की जानी चाहिए। नेताओं के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बाद परीक्षा केंद्र प्रभारी ने नकल प्रकरण बनाने के साथ ही सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकार के संरक्षण में यह सब हो रहा- NSUI

दरअसल, पूछताछ में पता चला कि हाईटेक डिवाइस लेकर नकल करने वाली प्रतियोगी अनु सूर्या जशपुर की रहने वाली है। उसकी बहन अनुराधाबाई एग्जाम सेंटर के बाहर हाईटेक डिवाइस से लगाकर उसे नकल करा रही थी।

NSUI नेताओं ने जब सेंटर में हंगामा मचाया, तब छात्रा अनु की तलाशी ली गई। जिसके बाद उन्होंने FIR की मांग की, तब मामले को दबाने की कोशिश शुरू हो गई। उनका आरोप है कि सरकार के संरक्षण में यह सब हो रहा है।

अब जानिए कैसे हुआ नकल का भंडाफोड़ ?

हाईटेक नकल का भंडाफोड़ टैक्सी ड्राइवर ने किया। जब उसने स्कूल के बाजू में टैक्सी खड़ी करने से मना किया और युवतियों की गतिविधियों को देखा, तब वो उन्हें उतारकर चला गया, जिसके बाद उसने तत्काल अपने परिचित के NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही NSUI नेता विकास ठाकुर अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने युवती की गतिविधियों को देख लिया। उसके पास लैपटॉप, टैब, माइक्रो ईयर डिवाइस, वायरलेस ट्रांसमीटर, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मौजूद थे। जिसका वीडियो बनाकर विकास सिंह ने सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। फिर एग्जाम सेंटर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

टीआई बोले- ऑनलाइन खरीदी थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि प्रतियोगी छात्रा से एग्जाम सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किया गया है, जिसके बाद केंद्राध्यक्ष पी मंडल ने एफआईआर दर्ज कराई है। प्रतियोगी छात्रा और उसकी बहन नकल कर रही थी। शुरुआती पूछताछ में छात्राओं ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने की बात कही है।

मामले में संगठित अपराध का केस भी दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। मामले में गिरोह के शामिल होने की भी जांच की जाएगी। फिलहाल, अभी तक की जांच और पूछताछ में कोई गैंग का पता नहीं चला है।

जमीन विवाद में रिश्तेदारों का हमला, वृद्धा की मौत: आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Township Updates: विधायक रिकेश की निदेशक प्रभारी से अहम चर्चा, निजीकरण की अफवाहों पर लगा विराम — भिलाइयंस को मिला आश्वासन
खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
भोपाल-उज्जैन बाद अब इस शहर में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म
कैम्प-1 भिलाई शांति पारा में देर रात दो भाईयों ने युवक को पीटा, मामला पुरानी रंजिश का

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र

युवक का शव (Bilaspur Student Death Case) लालखदान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?