CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या Air India ने क्रैश से पहले ब्रिटेन की चेतावनी को नजरअंदाज किया? फ्यूल स्विच के इंस्पेक्शन को माना गैर-जरूरी

क्या Air India ने क्रैश से पहले ब्रिटेन की चेतावनी को नजरअंदाज किया? फ्यूल स्विच के इंस्पेक्शन को माना गैर-जरूरी

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के अहमदाबाद में क्रैश ने कई गंभीर सवाल खड़े किए. इस दुर्घटना से सिर्फ चार हफ्ते पहले, ब्रिटेन की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की थी, जिसमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर सहित पांच मॉडलों पर रोजाना जांच का निर्देश दिया गया था. हालांकि, एयर इंडिया गैर-जरूरी मानते हुए इस फ्यूल स्विच की जांच नहीं करता.

ब्रिटेन की CAA ने 15 मई को जारी सिक्योरिटी अलर्ट में कहा था कि बोइंग के कुछ विमानों में लगे फ्यूल शटऑफ वॉल्व एक्टुएटर एक संभावित सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं. इस आधार पर उन्होंने सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स को निर्देश दिया कि वे FAA के एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव (AD) की समीक्षा करें और देखें कि क्या यह उनके विमानों पर लागू होता है.

क्रैश हुए विमान मॉडल भी चेतावनी की लिस्ट में

इस चेतावनी में बोइंग 737, 757, 767, 777 और 787 मॉडल शामिल थे और एयरलाइनों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने विमानों पर फ्यूल शटऑफ वॉल्व एक्टुएटर की जांच, परीक्षण या जरूरत के मुताबिक बदलाव करें.

एयर इंडिया ने इस चेतावनी को लागू नहीं किया. एयर इंडिया का कहना है कि FAA द्वारा 2018 में जारी विशेष एयरवर्थीनेस सूचना बुलेटिन (SAIB) सिर्फ एक सलाह थी, जबकि अनिवार्य नहीं. इसलिए उन्होंने फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच नहीं कराई.

एयर इंडिया ने बुलेटिन को गंभीरता से नहीं लिया?

AAIB द्वारा जारी शुरुआती जांच रिपोर्ट में लिखा है, “एयर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सुझाव के मुताबिक निरीक्षण इसलिए नहीं किया गया क्योंकि SAIB सिर्फ सलाह थी, और यह अनिवार्य नहीं था. VT-ANB विमान पर 2019 और 2023 में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल बदला गया, लेकिन यह बदलाव फ्यूल कंट्रोल स्विच से संबंधित नहीं था.”

इनके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2023 के बाद से VT-ANB विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ी कोई खराबी दर्ज नहीं हुई थी. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या एयर इंडिया ने CAA की 15 मई 2025 की सुरक्षा चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया? जबकि यह चेतावनी ऑपरेटर्स के लिए स्पष्ट रूप से एक्शन योग्य थी, ना कि सिर्फ सलाह.

राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा
Exhumed Body After Accident: धमतरी में सड़क हादसे के बाद दफनाया शव, 3 दिन बाद कब्र से बाहर लाई गई लाश
लुटेरों से भिड़ गई महिला, आधा किलोमीटर तक लटकी रही आटो से
Steel Price Crash : पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट, इस्पात की कीमतें पहुंचीं निचले स्तर पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

19/10/2024
Chhattisgarh Bijli Bill Half Yojana
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डबजट

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी…GST दरों में बदलाव से बिजली सस्ती होने के chance

05/09/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

युद्ध के दौरान ब्लैकआउट क्या होता है…? गाड़ियों की लाइट पर काले रंग से लेकर घर की बत्ती तक लागू होते हैं ये नियम

06/05/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा गिरफ्तार

19/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?