CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल दहला देने वाली घटना: यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, पूरे ओडिशा में आक्रोश!

दिल दहला देने वाली घटना: यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, पूरे ओडिशा में आक्रोश!

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

सीजी भास्कर 15 जुलाई ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा ने इस महीने की शुरुआत में अपने एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लेने से निराश होकर छात्रा ने कैम्पस में ही खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वह 90 फीसदी तक झुलस गई. उसे पहले बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर 12 जुलाई को एम्स भुवनेश्वर में रेफर किया गया था.एम्स भुवनेश्वर ने एक बयान में कहा, ‘उसे बर्न्स सेंटर आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

मरीज को आईवी फ्लूइड, आईवी एंटीबायोटिक्स, ट्यूब लगाकर होश में लाया गया और मेकेनिकल वेंटिलेशन पर रखा गया. बर्न्स आईसीयू में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित अन्य सभी संभव चिकित्सीय प्रयास के बावजूद, उसे बचाया नहीं किया जा सका. 14 जुलाई को रात 11:46 बजे उसे मेडिकली डेड घोषित कर दिया गया.’ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को एम्स भुवनेश्वर पहुंची थीं और यहां भर्ती छात्रा का हालचाल जाना था. मृतक छात्रा के पार्थिव शरीर को जब एम्स के पोस्टमार्टम सेंटर ले जाया जा रहा था, तब बीजू जनता दल (BJD) के कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

इस 20 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज के एचओडी (विभागाध्यक्ष) द्वारा कथित तौर पर लंबे समय तक यौन उत्पीड़न का सामना करने के बाद खुद को आग लगा ली थी. कॉलेज प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और प्रिंसिपल से मदद मांगने के बावजूद, उसकी गुहार अनसुनी कर दी गई, जिससे निराश होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. इस बीच, ओडिशा पुलिस ने आरोपी समीर साहू के अलावा फकीर मोहन कॉलेज के निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और कॉलेज प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

थप्पड़ कांड पर इनाम का ऐलान, राजनीतिक बवाल तेज
झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, मंत्री के भाई पर रूपये बांटने का आरोप, 528 उम्मीदवार के लिए मतदान
‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक से पुलिस को बड़ा सुराग, 850 रईसजादों के नाम आए सामने
Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
Drunk Driving Crackdown : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वाहन चालक: 10-10 हजार का जुर्माना, गाड़ियां जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?