CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा, मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच तेज…

ED की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा, मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच तेज…

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

सीजी भास्कर , 15 जुलाई |

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल, सागर होटल के मालिक हैं और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारी माने जाते हैं।

आज सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में सवार ईडी अधिकारियों की टीम विजय अग्रवाल के घर पहुंची। कार्रवाई के दौरान CRPF के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए साथ लाया गया है। बंगले के अंदर ईडी अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

वहीं, चिरमिरी में दूसरे दिन भी IT रेड की कार्रवाई जारी है, मनेंद्रगढ़ की कार्रवाई खत्म हो गई है। SECL कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेज के सहारे आयकर रिफंड दिलवाने के मामले में टीम ने 14 जुलाई को रेड मारी थी। कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं है। आज भी IT विभाग के अधिकारी वहीं मौजूद है।

मनी लान्ड्रिंग से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आर्थिक लेन-देन और बेनामी संपत्ति की जांच के तहत की जा रही है। प्रदेश में अलग अलग घोटाले में ED की टीम जांच कर रही है। यह कार्रवाई किस घोटाले के संबंध में हुई है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

कारोबारी जगत में हलचल, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी

विजय अग्रवाल के घर हुई ताजा कार्रवाई के बाद दुर्ग-भिलाई के कारोबारी जगत और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ईडी ने रेड के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, आर्थिक लेनदेन या किसी पुराने आर्थिक अपराध से जुड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।

पिछले हफ्ते ED की कार्रवाई

  • 5 जुलाई को रायपुर में सोना तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने दो संदिग्ध – सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की 3.76 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की थी।
  • 4 जुलाई को भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के बड़े भाई को पूछताछ के लिए रायपुर ईडी कार्यालय बुलाया गया था। ईडी को संदेह है कि जयपुर में शादी समारोह की आड़ में सौरभ आहूजा ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने लोगों को बुलाया था फिलहाल ED की टीम सौरभ की तलाश कर रही है।
Auto Expo 2026 RTO Tax Discount : ऑटो एक्सपो–2026 में वाहन खरीदी पर आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट
Dhamtari SP : नव पदस्थ एसपी भावना पांडेय ने कलेक्टर से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर हुई चर्चा
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में तोता सहित अन्य पक्षी को पिंजरे में रखने या पालने पर कार्रवाई का आदेश टला, नया आदेश जारी, कहा – “फिलहाल तोते और दूसरे पक्षियों के पालने वालों पर कार्रवाई न करें” जानिए क्या है पूरा मामला
Takhatpur Hotel Fire : गणेश कॉफी होटल में भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
Copper Cable Theft : रेलवे की कॉपर केबल पर चोरों का गैंग सक्रिय, 17 गिरफ्तार; स्कूटर से करते थे रेकी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Double Murder Rape Case
Surajpur Double Murder Rape Case : डबल मर्डर-रेप केस में वैज्ञानिक सबूतों से खुला राज, कुलदीप के झूठे फंसाने के दावे को कोर्ट ने नहीं माना

Surajpur Double Murder Rape Case : मामले में…

Railway Minister Visit Preparations
Railway Minister Visit Preparations : रायपुर में रेल मंत्री के दौरे की तैयारी में 2 किमी तक लगाए पर्दे, सड़कों पर भी खर्च हुए करोड़ों रुपये

Railway Minister Visit Preparations : अधिकारियों से अपेक्षा…

Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

Teachers Online Attendance Missing : ऑनलाइन व्यवस्था के…

CG Government Death Records
CG Government Death Records : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया, पेंशन और राशन पर संकट

CG Government Death Records : जांच के बाद…

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?