CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anti Corruption Bureau Raid : जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त, एक साथ दो जिलों में ACB की दबिश, रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारी धराए

Anti Corruption Bureau Raid : जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त, एक साथ दो जिलों में ACB की दबिश, रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारी धराए

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Anti Corruption Bureau Raid
Anti Corruption Bureau Raid

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोंडागांव और अंबिकापुर में एक साथ कार्रवाई करते (Anti Corruption Bureau Raid) हुए रिश्वतखोरी के मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • कोंडागांव: पेंशन फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी घूस
  • अंबिकापुर: हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई
  • भ्रष्टाचारियों के लिए सख्त संदेश

कोंडागांव: पेंशन फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी घूस

कोंडागांव जिले के बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को एसीबी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार (Anti Corruption Bureau Raid) किया है। जानकारी के मुताबिक, सरपंच पारा मिडिल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक सोनसिंह यादव पेंशन प्रारंभ कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान बाबू द्वारा पेंशन फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की गई।

परेशान शिक्षक ने मामले की शिकायत एसीबी जगदलपुर से की। सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और बाबू को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

अंबिकापुर: हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई। यहां ACB की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक ठेकेदार से कार्य से संबंधित भुगतान और प्रक्रिया के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कार्रवाई में एसीबी ने दोनों को घूस लेते (Anti Corruption Bureau Raid) हुए मौके पर ही धर दबोचा। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचारियों के लिए सख्त संदेश

लगातार हो रही एसीबी की कार्रवाइयों से साफ है कि राज्य में रिश्वतखोरी के खिलाफ प्रशासन अब किसी भी स्तर पर नरमी के मूड में नहीं है। इन मामलों के सामने आने के बाद सरकारी दफ्तरों में सतर्कता बढ़ गई है और कर्मचारियों-अधिकारियों में कार्रवाई का डर साफ नजर आ रहा है।

नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ एक्शन, 6 कार ड्राइवरों पर लगा जुर्माना
CSR Gift by SECL : नर्सिंग कॉलेज को मिली दो नई बसें, छात्राओं के सफर में आई बड़ी राहत
Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी
CG News 🛑 इलाज कराने जेल से निकला कस्टम मिलिंग घोटाले का आरोपी 5 घंटे पत्नी के साथ Hotel में 🛑 बच्चों को मॉल में घुमाने वाला जेल प्रहरी हुआ Suspend
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Cold Wave Chhattisgarh : उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का तीखा वार, अंबिकापुर में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का

23/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

04/09/2024
CM Encourages Jawans
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CM Encourages Jawans : “गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मिले और बढ़ाया उनका हौसला”

15/05/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ़्लाइट को धमकी मिलने के बाद फ़्रैंकफ़र्ट डायवर्ट किया गया

19/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?