CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मतदाता सूची अपडेट पर मचा बवाल: अब नाम काटने से पहले मिलेगा नोटिस

मतदाता सूची अपडेट पर मचा बवाल: अब नाम काटने से पहले मिलेगा नोटिस

By Newsdesk Admin
16/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सियासी गर्मी बिहार में चरम पर है। एक ओर जहां विपक्ष लगातार फर्जी नाम हटाने और असली वोटर के नाम काटने के आरोप लगा रहा है, वहीं अब चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए मतदाताओं को राहत दी है।

Contents
  • अब मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले मिलेगा नोटिस
  • पहले नोटिस भेजा जाएगा
  • BLO पर लापरवाही के आरोप, कई पर हुई कार्रवाई
    • सीमावर्ती क्षेत्रों में मिले फर्जी नाम, बांग्लादेश-नेपाल के नागरिकों के शामिल होने का खुलासा
  • 31 जुलाई तक नामांकन और सुधार की अंतिम तिथि

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस और दस्तावेज सत्यापन के नहीं हटाया जाएगा। साथ ही BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की लापरवाही को लेकर भी सख्ती दिखाई जा रही है।

अब मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले मिलेगा नोटिस

चुनाव आयोग ने बताया कि 1 अगस्त 2025 को जो प्रारूप प्रकाशित होगा, उसमें किसी भी मतदाता का नाम बिना पूर्व सूचना के नहीं हटाया जाएगा।


पहले नोटिस भेजा जाएगा

मतदाता को दस्तावेज जमा करने का अवसर मिलेगा
गणना प्रपत्र (enumeration form) भरने वाले सभी मतदाता प्रारूप सूची में शामिल रहेंगे

इससे पहले कई क्षेत्रों से शिकायतें मिली थीं कि लोगों के नाम बिना जानकारी के मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

BLO पर लापरवाही के आरोप, कई पर हुई कार्रवाई

BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं।
कई BLO घर-घर जाकर सत्यापन नहीं कर रहे। स्वयं फॉर्म भर रहे, और सिर्फ अंगूठा लगवाकर या मोबाइल पर दस्तावेज देखकर पुष्टि कर रहे हैं।

अब तक 100 से अधिक BLO पर कार्रवाई हो चुकी है। अकेले पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में 35 BLO को सस्पेंड किया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में मिले फर्जी नाम, बांग्लादेश-नेपाल के नागरिकों के शामिल होने का खुलासा

पुनरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है — बिहार के सीमावर्ती जिलों में बांग्लादेश और नेपाल के नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल पाए गए हैं।
इससे सियासी पारा चढ़ गया है और चुनाव आयोग ने सख्त जांच के आदेश दे दिए हैं। आयोग ने साफ किया है कि:

“फर्जी नामों को हटाया जाएगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

31 जुलाई तक नामांकन और सुधार की अंतिम तिथि

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि
31 जुलाई 2025 तक वे अपनी वोटर लिस्ट की जांच और सुधार कार्य पूरा करवा लें।

नाम नहीं है? फॉर्म-6 भरें

कोई गलती है? फॉर्म-8 भरें

मृत/दोहरे नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरें

Bangladesh Minority Politics: चुनावी मैदान में उतरी BMJP, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी बढ़ाने का दावा
Unique love story Viral : कनाडा से भाग कर आई युवती ने ढाई फुट के दूल्हे से रचाया ब्याह, facebook पर बने दोस्त और फिर हो गया Love
सोनिया-राहुल को पहुंचा 142 करोड़ रुपये का फायदा…नेशनल हेराल्ड केस में ED का कोर्ट में बड़ा आरोप
स्वयंभू कर्मचारी बन सिद्दीकी का MLA रिकेश से वेतन मांगना झूठ एवं आधारहीन, दर्ज हो FIR
New Year Celebration Raipur Police Guidelines: CCTV निगरानी में होगा जश्न, नियम टूटे तो सीधी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Family Attack
Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

Korba Family Attack : इस घटना का एक…

Pendra News
Pendra News : पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज ने उठाई नए समाज भवन की मांग, महिला मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात

पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज के नए समाज भवन…

BSP Quarters
BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

नंदिनी माइंस टाउनशिप में इन दिनों सरकारी आवासों…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : पुलिस आरोपी से पूछताछ…

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?