CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh collector farm visit : कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर अन्नदाताओं से की सीधी बात, योजनाओं की ली जमीनी जानकारी

Chhattisgarh collector farm visit : कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर अन्नदाताओं से की सीधी बात, योजनाओं की ली जमीनी जानकारी

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share
Chhattisgarh collector farm visit
Chhattisgarh collector farm visit

सीजी भास्कर, 17 जुलाई| Chhattisgarh collector farm visit : छत्तीसगढ़ के कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज प्रातः ग्राम खुटरापारा का दौरा कर खेतों में पहुंचकर किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता, धान रोपाई की प्रगति और कृषि योजनाओं के लाभ से जुड़ी जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

खेत में कार्यरत किसान शांति बाई ने बताया कि वे लगभग 5 एकड़ में धान की खेती कर रही हैं और फिलहाल रोपाई कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस समय खाद की कोई विशेष समस्या नहीं है, लेकिन अत्यधिक वर्षा के कारण धान बीज को नुकसान अवश्य हुआ है।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों को फसल विविधीकरण की ओर प्रेरित करते हुए दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी। इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि विभाग की योजनाओं और हितग्राही सामग्री के वितरण में असमानता की शिकायत भी की। कलेक्टर ने कृषि उपसंचालक राजेश भारती को तत्काल मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और आवश्यक सामग्री के वितरण की प्रक्रिया को सुधारने के निर्देश दिए। इससे पहले कलेक्टर जामपारा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पहुंचीं, जहां उन्होंने खाद की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। सीधे किसानों से चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक को खाद वितरण की नियमित एंट्री करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किसानों को बताया कि समिति में अब नैनो डीएपी भी उपलब्ध है, जिसका वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि इसके सही उपयोग की जानकारी कृषि कार्यालय या ग्राम सेवक से प्राप्त कर उचित तरीके से प्रयोग करें। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे समय पर कार्यालय खोलें, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें।

Chhattisgarh Waqf Board Nikah Rules : फर्जी निकाह पर सख्ती, अब सिर्फ रजिस्टर्ड मौलाना ही पढ़ा सकेंगे निकाह
छत्तीसगढ़ में मॉनसून का कहर: रायपुर में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट..
दहेज प्रताड़ना से परेशान थी अनमोल, बच्ची के सामने सेकेंड फ्लोर से लगाई छलांग
Mekahara Heart Surgery : मरीजों को मिल रही ‘तारीख पर तारीख’, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का CM को पत्र..!
Gariaband Congress Protest : गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर की शवयात्रा निकाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?