CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BIHAN scheme Chhattisgarh : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 24,550 समूहों को 147 करोड़ की राशि जारी

BIHAN scheme Chhattisgarh : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 24,550 समूहों को 147 करोड़ की राशि जारी

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share
BIHAN scheme Chhattisgarh
BIHAN scheme Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 17 जुलाई| BIHAN scheme Chhattisgarh : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को छोटे-छोटे व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हर सभंव प्रयास किया जा रहा है।

बिहान के अंतर्गत सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) में इस वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य के 24 हजार 550 महिला स्व-सहायता समूहों को 147 करोड़ 30 लाख रूपए किए गए है। इसमें से कोरिया और राजनांदगांव जिला द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इन जिलों में लक्षित शत-प्रतिशत समूह को राशि प्रदान कर दी गई है।

गौरतलब है कि सामुदायिक निवेश कोष के तहत इस वित्तीय वर्ष में 42 हजार 275 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 253 करोड़ 65 लाख रूपए की सहायता पहुुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह लक्ष्य के करीब 58 प्रतिशत की प्राप्ति की जा चुकी है। राज्य में सात जिले ऐसे है जिन्होंने मात्र चार माह की अवधि में 70 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल कर महिलाओं को लाभान्वित किया है।

इसमें से कोरिया जिले की शत-प्रतिशत लक्षित 425 महिला स्व-सहायता समूहों को 60 हजार रूपए प्रति समूह की दर से कुल 2.55 करोड़ तथा राजनांदगांव जिले की भी शत-प्रतिशत लक्षित 628 स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 76 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार दंतेवाड़ा जिला में 400 स्व-सहायता समूहों को 2 करोड़ 40 लाख वितरित कर 93 प्रतिशत, सरगुजा में 300 समूहों को 1 करोड़ 80 लाख वितरित कर 90 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 2020 समूहों को 12 करोड़ 12 लाख रूपए वितरित कर 86 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में 800 समूहों को 4 करोड़ 80 लाख रूपए वितरित कर 77 प्रतिशत और गरियाबंद जिला में 900 स्व सहायता समूहों को 5 करोड़ 40 लाख रूपए वितरित कर 70 प्रतिशत का वितरण किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि अधिकतर महिला समूह कृषि कार्यों से जुड़े हैं और जून-जुलाई के दौरान उन्हें बीज, खाद, मजदूरी के लिए धन की आवश्यकता होती है। इस राशि के मिलने से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली है।

Chhattisgarh Railway Demand: संसद में उठी छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद फूलोदेवी नेताम ने गिनाईं लंबित परियोजनाएं
Sustainable Tourism Model : खमढोड़गी जलाशय में बैम्बू राफ्टिंग और नौकायन की हुई शुरुआत
Women Assault Case Tamanar Police Action: तमनार थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट, पुलिस की फुर्ती से आरोपी को पकड़ा
Cheating on the pretext of marriage : फोटो दिखाकर युवक से वसूले हजारों रुपये
Chhattisgarh Health Investment: 15 दिनों में मिले 3,141 करोड़ के प्रस्ताव, खुलेगा 15 बड़े संस्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?