CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवती के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

युवती के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

प्रयागराज:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेहद अजीब और हैरान करने वाला मेडिकल केस सामने आया है. एक 21 वर्षीय युवती को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की तो पेट में ट्यूमर की जगह एक बालों का बड़ा गुच्छा मिला — वजन करीब आधा किलो!

Contents
  • जब डॉक्टरों ने खोला पेट – निकला बालों का गुच्छा
  • ऑपरेशन के बाद ठीक हो गई मानसिक हालत

यह चौंकाने वाली घटना कौशांबी जिले की रहने वाली मंजू (परिवर्तित नाम) के साथ हुई, जो बचपन से ही मानसिक तनाव और एक व्यवहारगत विकृति से जूझ रही थी. इसी मानसिक समस्या के चलते उसे बाल खाने की आदत लग गई थी.

धीरे-धीरे उसकी ये आदत इतनी गंभीर हो गई कि वो अपनी मां और बहनों के सिर से बाल नोच-नोचकर खाने लगी. शुरुआत में परिजनों ने इसे मामूली आदत समझा, लेकिन जब मंजू को पेट में तेज़ दर्द, उल्टी, भूख न लगना और वजन गिरने की शिकायतें बढ़ीं, तब वो इलाज के लिए कई अस्पतालों में भटके.

जब डॉक्टरों ने खोला पेट – निकला बालों का गुच्छा

प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने दो घंटे तक चली सर्जरी में मंजू के पेट से एक 1.5 फीट लंबा और 10 सेमी मोटा बालों का गोला निकाला. इस मेडिकल कंडीशन को “Trichobezoar” कहते हैं, जो तब बनता है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक बाल खाता है और वो पाचन तंत्र में जमा होते जाते हैं.

यह बालों का गुच्छा पेट के उस हिस्से में जमा था जहां भोजन जमा होता है. डॉक्टरों ने बड़ी सूझबूझ और सावधानी से पूरा गुच्छा निकाला और खाने की थैली की मरम्मत कर दी.

ऑपरेशन के बाद ठीक हो गई मानसिक हालत

डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद युवती अब सामान्य है. उसका मानसिक इलाज भी साथ में शुरू किया गया, जिससे उसके बाल खाने की आदत पर काबू पाया जा सका है.

Global Economy War Impact 2026: युद्ध की आंच से डगमगाई दुनिया की अर्थव्यवस्था, महंगाई-मंदी का डबल खतरा
CG Breaking : कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा गिरफ्तार
Big News : मछुआरे ने पकड़ी 1500 किलो की व्हेल शार्क, क्रेन से उठाकर ले गया मार्केट, चेन्नई के व्यापारियों ने तुरंत खरीद लिया
ED ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर जारी किया समन, पूछताछ के लिए कल पेश होने का दिया निर्देश
चीन-PAK-बांग्लादेश की नजदीकी भारत की सुरक्षा को खतरा, बोले CDS अनिल चौहान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?