CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Army drone deal : हास्टल में दो छात्रों ने बनाया लड़ाकू ड्रोन, सेना ने खरीदा

Indian Army drone deal : हास्टल में दो छात्रों ने बनाया लड़ाकू ड्रोन, सेना ने खरीदा

By Newsdesk Admin
22/07/2025
Share
Indian Army drone deal
Indian Army drone deal

Indian Army drone deal : हैदराबाद स्थित बिट्स पिलानी के दो इंजीनियरिंग के छात्रों ने देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने ऐसा लड़ाकू ड्रोन बनाया है, जिसके प्रदर्शन से भारतीय सेना न केवल प्रभावित हुई है बल्कि उसे खरीदा भी है। बिट्स पिलानी परिसर के एक हास्टल से शुरू हुए स्टार्टअप ‘अपोलियन डायनेमिक्स’ ने सेना को स्वदेशी लड़ाकू ड्रोन की आपूर्ति शुरू कर दी है। दोनों छात्रों ने दो महीने पहले ही एक साधारण प्रोटोटाइप विनिर्माण इकाई के रूप में इस स्टार्टअप की स्थापना की थी और इतने कम समय में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

अजमेर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र जयंत खत्री और कोलकाता के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के छात्र शौर्य चौधरी ने स्टार्टअप की स्थापना की (Indian Army drone deal)है। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इस ऊंचाई तक पहुंचेंगे कि वे जम्मू, हरियाणा के चंडीमंदिर, बंगाल के पानागढ़ और अरुणाचल प्रदेश में सेना की इकाइयों को मानव रहित वाहन (यूएवी) की आपूर्ति करेंगे।

जयंत ने मंगलवार को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक संघर्षों के मद्देनजर वे आधुनिक युद्ध में ड्रोन की महत्वपूर्ण भूमिका से प्रभावित हुए। उनके शैक्षणिक संस्थान ने उनके स्टार्टअप को केंद्र से आठ लाख रुपये का अनुदान दिलाने में मदद की। उन्होंने बताया कि वे कम से कम दो महीने तक मौजूदा आर्डर की आपूर्ति में व्यस्त रहेंगे। हालांकि जयंत ने बिक्री का विवरण साझा करने से इन्कार कर दिया। इस आत्मघाती ड्रोन की गति 300 किमी प्रति घंटा से अधिक है और एक किलोग्राम तक के पेलोड को उच्च सटीकता के साथ ले जाने में सक्षम है।

जयंत और शौर्य ने बताया कि गत अप्रैल में ‘अपोलियन डायनेमिक्स’ स्टार्टअप शुरू करने का विचार आया और मई के आखिर में चंडीगढ़ में सफल सजीव प्रदर्शन के बाद डिफेंस सप्लाई इकोसिस्टम में कदम रखा। प्रदर्शन के दौरान स्टार्टअप ने अपने ड्रोन की गति, क्षमता और अन्य खूबियों को साबित किया। उन्होंने बताया कि ड्रोन के प्रदर्शन से प्रभावित होकर कई इकाइयों ने आर्डर दिए हैं।

पिता की तरह बजरंगबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता बिंदू दारा सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़
Train Update News 🛑 चार प्रमुख ट्रेन का स्टापेज और गरीब रथ का विस्तार दुर्ग तक करने विधायक रिकेश सेन ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र
SLBC सुरंग में बड़ा हादसा, टनल के भीतर 7 मजदूर फंसे, एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा, CM ने जताया दु:ख
Rishikesh Celebrity Retreat: रजनीकांत से तृप्ति डिमरी तक, सितारे क्यों चुन रहे योग नगरी
Global Flight Software Update: अचानक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से दुनिया ठप — 6000 विमान जमीन पर, भारत में सबसे ज्यादा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?