CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सस्पेंड 4 पुलिस कर्मियों को 7 दिन तक जूठे बर्तन धोने और जूते पॉलिश की मिली अनोखी सजा, मामला रायपुर में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस का

सस्पेंड 4 पुलिस कर्मियों को 7 दिन तक जूठे बर्तन धोने और जूते पॉलिश की मिली अनोखी सजा, मामला रायपुर में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस का

By Newsdesk Admin
11/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। राजधानी रायपुर में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस के चार कर्मियों को सात दिन तक बर्तन साफ करने और जूते पॉलिश करने की सजा मिली है।

आपको बता दें कि 8 जून को सिक्ख समाज के ड्राइवर बहादुर सिंह से चार सिपाहियों ने बाल खींचकर मारपीट की थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस घटना के बाद सिक्ख समाज ने ऐसे कृत्य की निंदा करते हुए मामले की शिकायत गृहमंत्री विजय शर्मा और एसएसपी की थी नतीजतन चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब हो कि रायपुर के थाना टिकरापारा के अंतर्गत आने वाले अंतर राज्यीय बस स्टैंड में विगत 8 जून को थाने के चार सिपाहियों द्वारा एक सिख युवक की पगड़ी गिराकर, उसके बाल खींचकर मारपीट करने के मामले में पीड़ित युवक ने सिख समाज को अपने साथ हुए धार्मिक अपमान के बारे में जानकारी दी थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में टिकरापारा थाने के सिपाहियों चंद्रभान सिंह भदोरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू द्वारा बहादुर सिंह के साथ किए गए बदसलूकी को देखकर समाज ने इसकी निंदा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं गृह मंत्री को ज्ञापन सौंप कर चारों सिपाहियों पर धारा 295 ए के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। सिक्ख समाज के ड्राइवर की पगड़ी गिराने और मारपीट करने के मामले में शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था परंतु इस कार्रवाई से सिक्ख समाज संतुष्ट नहीं था। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही चंद्रभान सिंह भदौरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह राजपूत और दानेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया।‌ युवक के साथ मारपीट करने वाले सिपाहियों ने तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मात्था टेक कर अपनी गलती स्वीकार की और सिक्ख समाज से अपनी गलती की क्षमा मांगी। जब इन पुलिस कर्मियों ने सिक्ख समाज से माफी मांगी तो सिक्ख समाज ने चारों सिपाहियों को सात दिन तक गुरुद्वारा में सेवा करने का दंड दिया है।

स्टेशन रोड गुरुद्वारे के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि सिपाहियों के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज इन्हें पूरी तरह से माफ नहीं करेगा, समाज ने इन्हें दोबारा किसी सिक्ख का धार्मिक अपमान न करने की चेतावनी देते हुए सात दिनों तक गुरुद्वारे में बर्तन साफ करने और गुरुद्वारा आने वाली संगत के जूतों की सेवा करने की सजा तय की है।

जिला अस्पताल में बच्चे बदलने की घटना जमकर चर्चा में, शबाना कह रही उसका बच्चा साधना के पास, साधना ने कहा ये मेरा बच्चा है, अब DNA से होगा फैसला
चाकू लेकर डराने धमकाने वाले युवक को वैशाली नगर पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : गरीब बेटियों की शादी में मंगलसूत्र पर विवाद, ‘चांदी की जगह दे दी गिलेट!
अवैध वसूली का आरोप (Excise Department Extortion Case): 13 साल की बच्ची से मारपीट, जंगल में छोड़ा — बिलासपुर में आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप
Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Gang Rape Case : जंगल में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हिरासत में

सीजी भास्कर, 15 जून। बलरामपुर जिले में 19…

Rare Copper Plate Found in Sakti : तंत्र साधना और प्राचीन इतिहास से जुड़ सकते हैं रहस्य

Rare Copper Plate Found in Sakti

Married Woman Found Dead in Room : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Married Woman Found Dead in Room

87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia : पंच पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप

सीजी भास्कर, 15 जून। बिलासपुर जिले में 87…

Appy Raja Passed Away
Appy Raja Passed Away : छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा का निधन

सीजी भास्कर, 15 जून : छत्तीसगढ़ में रैप…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

कैम्प-1 भिलाई शांति पारा में देर रात दो भाईयों ने युवक को पीटा, मामला पुरानी रंजिश का

22/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

90 kg of ganja seized from two e-autos : आठ महिलाएं गिरफ्तार

19/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Rajnandgaon Fraud Case : राजनांदगांव में 4 करोड़ की ठगी, तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के झांसे ने ली जान, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?