CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जुलाई |

Contents
  • छोटी उम्र में बना नक्सली, अब विचारधारा पर उठाया सवाल
  • बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण, कई जिलों में एक साथ 66 नक्सलियों ने छोड़ा नक्सलवाद
  • “पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से मिली सफलता

बस्तर/बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। पहली बार स्पेशल ज़ोनल कमेटी (SZCM) जैसे उच्च स्तर के कैडर से जुड़े नक्सली ने खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। अब तक ये बड़े नक्सली तेलंगाना में जाकर सरेंडर करते थे, लेकिन इस बार यह सिलसिला बदला।

बीजापुर जिले के रहने वाले 25 लाख के इनामी नक्सली रामन्ना इरपा उर्फ जगदीश उर्फ विकेश ने हथियार डाल दिए। यह नक्सली 2002 से सक्रिय था और ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य, कंपनी नंबर-8 का इंचार्ज, ईस्ट जोनल ब्यूरो का कमांडर इन चीफ जैसे पदों पर रह चुका है।

छोटी उम्र में बना नक्सली, अब विचारधारा पर उठाया सवाल

रामन्ना ने आत्मसमर्पण के बाद कहा,

“कम उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था क्योंकि उस समय उनकी बातों में सच्चाई लगती थी – जल, जंगल, जमीन की लड़ाई। लेकिन अब संगठन की सोच बदल गई है, दोहरा रवैया अपना लिया है। अब हम विकास चाहते हैं, न कि हिंसा। इसलिए आत्मसमर्पण किया।”

बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण, कई जिलों में एक साथ 66 नक्सलियों ने छोड़ा नक्सलवाद

बस्तर संभाग के पांच जिलों में एक ही दिन कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 2 करोड़ 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिलेवार आंकड़ा इस प्रकार है:

  • बीजापुर: 25 नक्सली (23 पर ₹1.15 करोड़ का इनाम)
  • कांकेर: 13 नक्सली (₹62 लाख का इनाम)
  • नारायणपुर: 8 नक्सली (₹33 लाख का इनाम)
  • दंतेवाड़ा: 16 नक्सली (5 पर ₹17 लाख का इनाम)
  • सुकमा: 5 नक्सली (सभी इनामी)

इनमें कई बड़े पदों पर रहने वाले नक्सली शामिल हैं, जैसे कि मिलिट्री कंपनी नंबर 1 का कमांडर, DVCM, और ACM रैंक के सदस्य।

“पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से मिली सफलता

बस्तर में पुलिस ने हाल ही में “पुनर्वास से पुनर्जीवन” (Poona Maargem) नामक एक नई रणनीति शुरू की है, जिसके तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का असर रहा कि एक साथ इतने इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने कहा:

“यह नक्सली नेटवर्क पर गहरी चोट है। इतने बड़े कैडर्स का सरेंडर बताता है कि हमारी रणनीति सही दिशा में जा रही है। हम अन्य नक्सलियों से भी अपील करते हैं कि हथियार छोड़कर शांति और विकास की राह चुनें। सरकार की योजनाएं उनके पुनर्वास के लिए तैयार हैं।”

Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज
भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार
कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की चेतावनी, Email में IED की बात.
Raipur Security Conference: रायपुर बना राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का पावर सेंटर, NSA अजीत डोभाल पहुंचे कॉन्फ्रेंस में
Pandwani Legend Teejan Bai : पंडवानी की अमर आवाज थमी, पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?