CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

बेंगलुरु: एक 24 वर्षीय MBA छात्रा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर शुरू हुए रिश्तों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र में रहने वाली स्पंदना नाम की युवती ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उसने अपने प्रेमी अभिषेक से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही हालात बदल गए और अब यह रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया।

Contents
  • इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
  • पूजा के बाद झगड़ा, और फिर मौत
  • दहेज उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी

स्पंदना, जो येलहंका के एक निजी कॉलेज में MBA कर रही थी, की अभिषेक से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों मदनायकनहल्ली डाकघर के पास एक घर में साथ रहने लगे थे।

पूजा के बाद झगड़ा, और फिर मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी भीम अमावस्या के मौके पर स्पंदना ने सुबह अपने पति के लिए पूजा की थी और दोनों सामान्य रूप से दिन की शुरुआत कर चुके थे। लेकिन सुबह 11 बजे अभिषेक के ऑफिस की एक महिला सहयोगी का फोन आया, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि स्पंदना पहले से ही पति के व्यवहार और शक के कारण मानसिक तनाव में थी।

करीब 12:45 बजे स्पंदना ने अपनी बहन को एक आखिरी मैसेज भेजा जिसमें उसने लिखा कि उसके पति के माता-पिता और ऑफिस के कुछ लोग उसकी मौत के जिम्मेदार होंगे। इसके तुरंत बाद उसने घर की खिड़की से लटककर अपनी जान दे दी।

दहेज उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अभिषेक का परिवार स्पंदना से दहेज की मांग कर रहा था। जब स्पंदना ने अपने पिता को यह बात बताई, तो परिवार ने 5 लाख रुपये देकर मामला शांत करने की कोशिश की थी। लेकिन प्रताड़ना जारी रही। 24 जुलाई को भी स्पंदना ने अपने पिता से कहा कि उसकी सास की बातों से पति उस पर हाथ उठाता है। कुछ देर बाद जब पिता ने दोबारा कॉल किया, तो उन्हें बताया गया कि स्पंदना अब इस दुनिया में नहीं रही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

स्पंदना की लाश को पहले परिजनों को बताए बिना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब पुलिस पहुंची, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी। परिजनों का दावा है कि स्पंदना के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने पति अभिषेक और उसकी मां लक्ष्मम्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

केंद्र ने बस्तर को वामपंथी उग्रवाद वाले जिलों की सूची से किया बाहर, अब इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ
Nupur Sanon Engagement : कौन हैं कृति सेनन की बहन नुपूर के मंगेतर स्टेबिन बेन? 3 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई
Drug Disposal : तीन दिन में खत्म होगा करोड़ों का नशा
हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए, पाकिस्तानियों के दावों पर रिएक्शन वायरल…!
BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, लोकसभा में ओवैसी को दी थी टक्कर, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण
Bilaspur Road Construction : 9 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की तस्वीर, गुरुनानक चौक से शक्ति चौक तक होगा डामरीकरण

बिलासपुर शहर की जर्जर सड़कों (Bilaspur Road Construction)…

Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Balod Patwari Suspension : छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर गए 11 पटवारियों पर गिरी गाज, पांच तहसीलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बालोद जिले की पांच तहसीलों में पदस्थ 11…

Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश
Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

इसके लिए प्रदेश के शासकीय और निजी हाई…

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?