CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग संभाग ब्रेकिंग 🔵 बीजेपी महिला पार्षद को घसीट कर सड़क पर पटका 🛑 अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई से नाराज महिलाओं की कारस्तानी

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग 🔵 बीजेपी महिला पार्षद को घसीट कर सड़क पर पटका 🛑 अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई से नाराज महिलाओं की कारस्तानी

By Newsdesk Admin
13/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। बालोद जिले में बीजेपी की महिला पार्षद को कुछ महिलाओं ने घर से घसीटकर सड़क पर लाकर पटक दिया, जिससे पार्षद बेहोश हो गई और इस दौरान पार्षद से मारपीट भी हुई है।‌ इस मामले पर गुरूर थाना पुलिस जांच कर रही है।आपको बता दें कि शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने पार्षद से बदसलूकी की है। घटना के बाद पार्षद कुंती सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरुर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे ने बताया कि पार्षद कुंती सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में पार्षद को घर से खींचकर बाहर ले जा रही महिलाएं दिखाई दे रही हैं। महिलाओं ने जब पार्षद कुंती सिंह को सड़क पर पटका तो उनके परिवार वालों ने उन्हें छुड़ाया और वापस घर लेकर गए। इस दौरान कुंती बेहोश थीं, जिन्हें परिजनों ने पानी पिलाया तब वो होश में आईं हैं।

विवाद की वजह के संबंध में पता लगा है कि गुरुर‌ के बाजार चौक में निर्माणाधीन 45 कब्जों को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बुलडोजर से ढहा दिया है। इस कार्रवाई से लोग काफी गुस्से में दिखाई दिए। कुछ लोग बीजेपी कार्यालय भी पहुंचे लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। पार्षद कुंती सिंह के पति ताम्रध्वज सिंह ने बताया कि घटना के समय वो घर पर नहीं थे।‌ये ओछी राजनीति है, जिसका हम विरोध करते हैं। हम कानून के शरण में गए हैं। हमें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। पत्नी के साथ गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उन्होंने की है।

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम
चोरी हुए वाहनों को खोज निकालने कारगर साबित हो रहा आईजी गर्ग का “सशक्त ऐप” जामुल से चोरी हुई बाईक हुई ट्रेस
Election Commission : छत्तीसगढ़ में बनेंगे 2,828 नए मतदान केंद्र, 495 अनुभागों में होगा बड़ा बदलाव
Brahma Kumaris 90 Years Celebration : ब्रह्माकुमारी संस्था के 90 वर्ष : नकारात्मकता से न्यारे होकर सकारात्मक समाज का निर्माण करें मीडियाकर्मी​
WhatsApp Safety Feature: हैकिंग और ठगी पर लगेगा ब्रेक, यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ अब तक का सबसे मजबूत सिक्योरिटी अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?