CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Girl Driver Hit And Run : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत तीन घायल, युवती फरार

Girl Driver Hit And Run : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत तीन घायल, युवती फरार

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Girl Driver Hit And Run
Girl Driver Hit And Run

सीजी भास्कर, 27 जुलाई : मंगला बायपास रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार को एक युवती लापरवाही पूर्वक रांग साइड से चला रही थी, जो टक्कर मारने के बाद कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

वसुंधरा नगर निवासी अरविंद चतुर्वेदी, जो सब्जी विक्रेता हैं, उनका छोटा भाई राहुल चतुर्वेदी ई-रिक्शा (क्रमांक सीजी 10 बीवाई 8863) किराए पर चलाता है। 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे राहुल पेट्रोल भराने के लिए मंगला बायपास रोड स्थित पेट्रोल पंप की ओर गया था। उसके साथ घर के बच्चे और पड़ोस के बच्चे भी थे। पेट्रोल पंप के पास मंगला बायपास रोड पर रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की कार (क्रमांक सीजी 10 बीबाई 3300) जिसे एक युवती चला रही थी, उसने लापरवाही पूर्वक रांग साइड से आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों का चल रहा उपचार-

हादसे में ई-रिक्शा में बैठी तीन वर्षीय बच्ची बाबू के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। वहीं ताराचंद जांगड़े (16) के दाहिने पैर, शरीर और सिर में चोट लगी है। ई-रिक्शा चालक राहुल चतुर्वेदी के सिर और मुंह में भी गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना स्वजन को मिलते ही सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल और फिर सिम्स रेफर किया गया। बच्ची बाबू और ताराचंद को एक निजी हास्पिटल से सिम्स लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मदद करना छोड़ मौके से भागे युवती-

हादसे के बाद घायलों की मदद करने के बजाय आरोपित कार चालक युवती अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन दुर्घटना के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। कार के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी निकाली जा रही है और आरोपित युवती की तलाश की जा रही है।

Dantewada Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर रोकी सड़क
रायपुर माना एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम लॉन्च, अब फास्टैग से सीधे कटेगा शुल्क
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया
Inspiring Success Story: बर्तन धोने वाली मां के बेटे ने पाया CGPSC में 22वां स्थान, संघर्ष से चमकी उम्मीद
Ramgopal Agrawal EOW Custody : शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?