CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Drowned In Bilaspur : नाले ने निगला मासूम तेजस, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Child Drowned In Bilaspur : नाले ने निगला मासूम तेजस, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Child Drowned In Bilaspur
Child Drowned In Bilaspur

सीजी भास्कर, 27 जुलाई :  सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव में तुंगन नाले के तेज बहाव में बहकर लापता हुए तीन साल के मासूम तेजस साहू का शव आखिरकार शनिवार की दोपहर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। बीते दो दिनों से एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सर्च आपरेशन चला रही थी। जलस्तर कम होने के बाद टीम को सफलता मिली। तेजस का शव घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूर्ण कर स्वजन को सौंप दिया है।

घर लौटते समय हुआ था हादसा-

24 जुलाई की रात ग्राम खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू उर्फ भोला अपने परिवार के साथ शिव शक्ति पीठ उच्चभट्ठी से दर्शन कर लौट रहा था। परिवार में दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चे वैगनआर कार में सवार थे। झलमला के तुंगन नाले पर स्थित पुल पर तीन फीट पानी बह रहा था, इसके बावजूद मोहनलाल ने जोखिम उठाते हुए पुल पार करने का प्रयास किया। कार अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गई। किसी तरह कार में सवार आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन वर्षीय तेजस साहू पानी के बहाव में बह गया था।

घटना के बाद से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्च आपरेशन में जुटी हुई थी। रात में अंधेरा और तेज बहाव के कारण सर्च आपरेशन में काफी परेशानियां आईं। शुक्रवार सुबह कार घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी में डूबी मिली, लेकिन तेजस का कोई सुराग नहीं लग पाया था। शनिवार को जलस्तर में थोड़ी कमी आने के बाद सर्चिंग अभियान तेज किया गया, जिसके बाद टीम को घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर झाड़ियों में तेजस का शव फंसा हुआ मिला।

गांव में पसरा मातम, लापरवाही बनी हादसे की वजह-

गांव में इस हादसे के बाद से मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल पर पानी का बहाव देखकर सावधानी बरती जाती तो यह हादसा टल सकता था। वैगनआर जैसी छोटी कार में नौ लोगों को बैठाकर तेज बहाव वाले पुल से पार करने की लापरवाही भारी पड़ी और एक मासूम की जान चली गई।

पुलिस ने की अपील-

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नालों और पुलों पर पानी बहने की स्थिति में वाहन ले जाने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहा है, लेकिन जागरूकता ही ऐसे हादसों को रोक सकती है।

Bilaspur Accident Case: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Late Night Street Clash : देर रात रास्ते से बर्थडे केक और टेबल हटाने को लेकर मारपीट, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Baloda Bazaar Weapon Display Case: सोशल मीडिया पर धारदार हथियार दिखाने वाले 12 युवक पकड़े गए, 10 नाबालिग भी शामिल
Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?