CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh GST Raid : छत्तीसगढ़ में हेल्थ सप्लायर पर GST छापा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी, CM साय की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक्शन

Chhattisgarh GST Raid : छत्तीसगढ़ में हेल्थ सप्लायर पर GST छापा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी, CM साय की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक्शन

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Chhattisgarh GST Raid
Chhattisgarh GST Raid

सीजी भास्कर, 27 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति और सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ स्थित मेसर्स श्याम सर्जिकल पर कार्यवाही की है। यह फर्म छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को सर्जिकल और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करती है।

राज्य जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि उक्त व्यवसायी ने स्वास्थ्य विभाग में विगत 4–5 वर्षों में लगभग 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति की, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि व्यवसायी ने खरीदी मूल्य से 4–5 गुना अधिक दरों पर सामग्री की आपूर्ति कर 400 से 500 प्रतिशत तक लाभ कमाया। इस लाभ को छुपाने और जीएसटी देनदारी से बचने के लिए व्यवसायी ने अपने परिवारजनों के नाम पर तीन अन्य फर्में – राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर, और पी.आर. इंटरप्राइजेस बनाईं तथा आपस में ही खरीदी बिक्री दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की।

इस मामले में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी द्वारा अधिकारियों को सरकारी आपूर्ति पर विशेष नजर रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी के तहत राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा है कि राज्य सरकार सरकारी निधि और जन स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस प्रकार की धोखाधड़ी न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि जनहित के साथ विश्वासघात भी है।

प्रदेश सरकार ने ऐसे सभी आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ अर्जित करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई राज्य शासन की ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासनिक दृष्टिकोण का उदाहरण है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ कार्य कर रही है।

Maoist Attack : दंतेवाड़ा में प्रेशर आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल
WPL 2026 Mega Auction : भारत को वर्ल्डकप जिताने वाली दीप्ति वर्मा को यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीदा, इन दिग्गज प्लेयर्स को नहीं मिला कोई खरीददार
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप
Rera CG : अब रियल स्टेट के विज्ञापनों में देना होगा नम्बर और क्यूआर कोड रेरा पंजीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?