CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लड़कियों के काले कपड़े-दुपट्टा उतरवाया, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, टी-शर्ट लेने गई तो 2 मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, लड़कों से बेल्ट-जूते निकलवाए

लड़कियों के काले कपड़े-दुपट्टा उतरवाया, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, टी-शर्ट लेने गई तो 2 मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, लड़कों से बेल्ट-जूते निकलवाए

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। कल राजधानी रायपुर में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (ABA25) सम्पन्न हुई। रायपुर में 90 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे।

Contents
  • बाजार नया शर्ट खरीदने चली गई थी
  • परीक्षा की गाइड लाइन पहले ही तय थी
  • एग्जाम सेंटर में लगे थे जैमर
  • इन दस्तावेज को ले आना अनिवार्य
  • प्रदेश भर में 900 सेंटर

कल सुबह 10:30 बजे के बाद एग्जाम हॉल का गेट बंद कर दिया गया। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली। वे बाहर ही खड़े रहे। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहा।

एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले कड़ी जांच की गई। इस दौरान डार्क कपड़ा पहने आई युवती को एंट्री नही दिया गया। 2 मिनट देरी से पहुंची कैंडिडेट बाहर खड़ी रही।

सेंटर के बाहर स्टूडेंट से बेल्ट भी उतरवाए गए। वहीं, काले रंग के कपड़े और दुपट्टा भी उतरवाया गया। बता दें कि 200 पद के लिए प्रदेश भर में 2 लाख 70 हजार अभ्यर्थी एग्जाम दे रहे है।

बाजार नया शर्ट खरीदने चली गई थी

एक कैंडिडेट ने बताया की डार्क कलर का कपड़ा पहन कर आई थी जिसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। तब उसने बाजार से एक नई शर्ट खरीदी। वापस सेंटर आते तक 10:32 मिनट हो गए। जिसके बाद गेट बंद कर दिया गया, और अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

कुछ कैंडिडेट काले रंग के दुपट्टे और काले रंग के कपड़े में आए थे जिसके बाद उनसे काले दुपट्टे उतरवाए गए और काले रंग का कपड़ा भी बदलवाया गया।

परीक्षा की गाइड लाइन पहले ही तय थी

बिलासपुर में हाईटेक नकल का मामला सामने आने के बाद व्यापम ने अपने सभी परीक्षाओं को लेकर कड़े नियम बनाए हैं, गाइड लाइन में बताया गया था कि एग्जाम सेंटर में जूते पहनकर आने पर बैन है।

परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही, हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया था।

एग्जाम सेंटर में लगे थे जैमर

परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सभी सेंटर पर जैमर लगाए गए थे। इसके साथ ही हर परीक्षार्थी की हैंड मेटल डिटेक्टर और तलाशी की गई।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों ने ली। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के अंतिम आधा घंटा में परीक्षा केंद्र से बाहर निकलना वर्जित था।

इन चीजों को ले जाने की थी मनाही

  • परीक्षा केंद्र पर केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया गया।
  • अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी था।
  • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पर बैन रही।
  • बेल्ट, पर्स, गहने (कान के आभूषण सहित) परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित था।
  • काले रंग के कपड़े पहनकर ना आने कहा गया था।

इन दस्तावेज को ले आना अनिवार्य

  • परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त ओरिजिनल पहचान पत्र वोटर आई ,आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त मार्कशीट) साथ लाना अनिवार्य था।
  • फोटो कॉपी मान्य नहीं थी।

प्रदेश भर में 900 सेंटर

बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में 200 पदों के लिए आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 33 जिलों में एक साथ आयोजित की गई है। प्रदेश में कुल 900 परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालित की गई।
CG Crime: शराब के नशे में बेटी के स्कूल आया…टीचर पर आरोप लगाते हुए लाठी से की पिटाई, जानें पूरा मामला
Tribal Hostel Negligence : शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में इलाज में लापरवाही, बीमार छात्र की मौत
अयोध्या ADM की संदिग्ध मौत, कमरे में बिखरा मिला खून, जांच जारी, डीएम सहित अन्य अफसरों ने किया मौका निरीक्षण
शिवनाथ की नई कहानी ‘निर्गुण की सगुन’ का प्रसारण 1 को
Kumhari Flyover Closed: मरम्मत के चलते 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, सर्विस लेन से गुजरेंगे वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?