CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार के 16 जिलों के भीतर दो दिन में नदी और तालाबों में डूबने से 37 बच्चे 6 महिलाओं समेत 43 की मौत, जिउतिया पर्व के दौरान उतरे थे पानी में

बिहार के 16 जिलों के भीतर दो दिन में नदी और तालाबों में डूबने से 37 बच्चे 6 महिलाओं समेत 43 की मौत, जिउतिया पर्व के दौरान उतरे थे पानी में

By Newsdesk Admin
26/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। दो दिन के अंदर बिहार राज्य के 16 जिलों में अलग-अलग घटनाओं में अब तक 43 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि जिउतिया या जीवित्पुत्रिका व्रत मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से में होता है। महिलाएं इस दिन अपनी संतान की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे तक बिना कुछ खाए-पिये व्रत रखती हैं। इसमें भगवान जीमूतवाहन की विधिपूर्वक पूजा होती है। व्रत के दिन सुबह उठकर नहाने के बाद सूर्य देव की पूजा की जाती है। घर के मंदिर में एक थाली में सूर्य नारायण की मूर्ति को स्थापित किया जाता है। उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। भगवान को दीपक और धूप अर्पित करके उनको भोग लगाकर आरती करते हैं।

जिउतिया पर्व के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों की नदी और तालाब में 24 और 25 सितंबर को डूबने की अलग-अलग घटनाओं में हुईं कुल 43 मौतों में सर्वाधिक 10 मौतें औरंगाबाद जिले में हुई हैं। यहां दो अलग-अलग घटनाओं में 8 बच्चे डूब गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि अभी कई लोग लापता हैं। इन्हें खोजने का काम जारी है। औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के ईटहट में 5 किशोरी व्रती महिलाओं के साथ तालाब में नहाने गई थीं। महिलाएं स्नान कर पास के मंदिर में पूजा करने चली गईं। किशोरियां नहाती रहीं। इसी दौरान एक किशोरी निशा डूबने लगी। उसे बचाने सगी बहन अंकू गई, वह भी डूबने लगी। दोनों को डूबता देख बाकी किशोरियां आगे बढ़ीं। सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूदे। तब तक चार की डूबने से मौत हो गई। दूसरी घटना औरंगाबाद के ही मदनपुर के कुशहा गांव की है। यहां भी जिउतिया में नहाने के दौरान हादसा हुआ। महिलाएं जौ बुन रहीं थीं, इसी दौरान 18 बच्चे आहर में नहाने लगे। सभी डूबने लगे। 14 बच्चों को लोगों ने बचा लिया

लेकिन 4 डूब गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आहर की खुदाई के दौरान एक जगह गहरा गड्ढा कर दिया गया था, उसी में 3 बच्चियां और एक बच्चा डूब गया। दो बच्चियां डूबी हैं लेकिन उनके शव नहीं मिले हैं। इसी तरह छपरा, भोजपुर, गोपालगंज सहित अन्य जिलों में भी डूबने और शव मिलने के कुल 43 मामले सामने आए हैं।

Raipur HSRP Camera Project: रायपुर में लगेंगे 184 हाईटेक स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले होंगे पकड़ में
एक्सीडेंट में चली गई बेटे की जान… परिजनों ने अंतिम संस्कार में साथ दफना दी उसकी फेवरेट बाइक
Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे
Governor strict on illegal sand mining : अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल सख्त, बोले- नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Karnataka Car Accident: परिवार के पास लौटते वक्त लोकायुक्त इंस्पेक्टर की कार में लगी आग, जलकर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?