CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Language Textbooks : अब मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी होगी अपनी भाषा में – शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

Indian Language Textbooks : अब मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी होगी अपनी भाषा में – शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Indian Language Textbooks
Indian Language Textbooks

सीजी भास्कर, 28 जुलाई । मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी जैसे उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्सों की राह में अब भाषा आड़े नहीं आएगी, बल्कि छात्र अब अपनी पसंद से 22 भारतीय भाषाओं में से किसी भी भाषा में इनकी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

शिक्षा मंत्रालय ने अब उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले सभी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों की प्रमुख पुस्तकों को 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल रूप से मुहैया कराने का फैसला लिया है। जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। साथ ही पहले चरण में अनुवाद की जाने वाले पुस्तकों की मैपिंग का काम भी पूरा कर लिया है।

शिक्षा मंत्रालय ने यह मुहिम भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना के तहत शुरू की है। इसका उद्देश्य अगले तीन वर्ष में विश्वविद्यालयों सहित देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाए जा रहे कोर्सों की  पुस्तकों को भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल तरीके से मुहैया कराना है।

मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के तहत अब तक करीब चार सौ प्रोग्राम से जुड़े 60 हजार कोर्सों की ढाई लाख पुस्तकों को चिन्हित किया गया है।

इसकी शुरूआत सबसे पहले उन कोर्सों और भाषा में किया जाएगा, जिनकी मांग राज्यों की ओर से पहले आएगी यानी यदि मणिपुर से किसी कोर्स की पुस्तकों को पहले मणिपुरी भाषा में अनुवाद कराने का अनुरोध आता है तो पहले उस कोर्स के पुस्तकों का मणिपुरी भाषा में अनुवाद किया जाएगा। बाद में उसका अनुवाद दूसरी भारतीय भाषाओं में होगा।

मंत्रालय के अनुसार, इस पहल से अंग्रेजी भाषा में कमजोर होने के बाद भी छात्र अपने पसंद के कोर्सों की पढ़ाई अपनी भाषा में कर सकेंगे। इस अनुवाद में तकनीकी और वैज्ञानिक शब्दों में बदलाव नहीं किया जाएगा।

इसके तहत पहले चरण में सभी कोर्सों की प्रमुख दो से तीन पुस्तकों का ही अनुवाद किया जाएगा। पुस्तकों के अनुवाद किए हुए डिजिटल संस्करण को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ साझा किया जाएगा, जो छात्रों की जरूरत के आधार पर भविष्य में इसे प्रिंट भी करा सकती है। 

मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अब तक दूर- दराज व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में छात्र इसलिए भी अपने पसंद के कई कोर्सों में दाखिला नहीं ले पाते थे क्योंकि उनकी पुस्तकें सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध थी, जबकि वे दूसरी भारतीय भाषाओं में पढ़ कर आते थे।

इन 22 भारतीय भाषाओं में होगा अनुवाद

शिक्षा मंत्रालय ने यूजी और पीजी कोर्सों से जुड़ी पाठ्यपुस्तकों को जिन 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कराने का फैसला लिया है, उनमें हिंदी, तमिल, कन्नड़,असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती,कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तेलुगु, और उर्दू शामिल है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्मचारी पर बदमाशों ने किया फायर, 4 गोली लगने से मौत
सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया पर दायर PIL पर जताई नाराजगी: “एक हादसे से पूरी एयरलाइन को गलत साबित करना उचित नहीं”
PAK पर एक्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग! नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात
Tahavvur Rana Confession : पाकिस्तानी सेना की वर्दी…भारत से नफरत…हेडली से कनेक्शन…तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज…जानिए…
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा खुलासा, इंग्लैंड पर लगी साजिश की गंभीर आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6300 से…

Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर
Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर

चार-पांच महीने से वेतन अटका (Chhattisgarh Salary Crisis)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?