CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत: जंगल में मिला कंकाल, मर्डर और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग …

पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत: जंगल में मिला कंकाल, मर्डर और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग …

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जुलाई |

Contents
  • 7 जुलाई से थे लापता, बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे
  • आखिरी लोकेशन मिली जशपुर में, 21 हजार के इनाम की घोषणा
  • जंगल में मिला सड़ा-गला शव, कपड़ों से हुई पहचान
  • 3 संदिग्ध हिरासत में, एक की निशानदेही पर मिली बॉडी
  • हत्या की गुत्थी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका

रायगढ़, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लापता ग्राम सचिव और पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार का शव जंगल में कंकाल के रूप में मिला है। करीब तीन सप्ताह से लापता जयपाल सिंह की डेड बॉडी 30 जुलाई को लैलूंगा थाना क्षेत्र के सिसरिंगा जंगल में एक मंदिर के पास मिली, जो बुरी तरह सड़-गल चुकी थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान पाना भी मुश्किल था।

7 जुलाई से थे लापता, बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे

जयपाल सिंह सिदार, उम्र 43 वर्ष, ग्राम कटकलिया के निवासी और पाखर गांव में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत थे। 7 जुलाई की सुबह वे अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल, लैलूंगा छोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। दिनभर उनकी कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और अगले दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आखिरी लोकेशन मिली जशपुर में, 21 हजार के इनाम की घोषणा

परिजनों द्वारा की गई जांच में जयपाल का मोबाइल लोकेशन जशपुर में ट्रेस हुआ था। किसी भी प्रकार की जानकारी देने वालों के लिए परिवार ने ₹21,000 नगद इनाम की घोषणा भी की थी। इस बीच पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी थी।

जंगल में मिला सड़ा-गला शव, कपड़ों से हुई पहचान

30 जुलाई को सिसरिंगा गांव के जंगल में स्थित मंदिर के पास एक सड़ी-गली डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव के पास हाफ शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। सिर पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था और शरीर पर कपड़े चिपके हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया, जहां पुष्टि हुई कि यह जयपाल सिंह सिदार ही हैं।

3 संदिग्ध हिरासत में, एक की निशानदेही पर मिली बॉडी

पुलिस जांच में तेजी लाते हुए अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक संदेही की निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया। सभी संदिग्ध जयपाल के ही गांव कटकलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हत्या की गुत्थी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका

अभी तक की जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह एक सुपारी किलिंग (Contract Killing) हो सकती है, जिसमें पैसे के बदले हत्या को अंजाम दिया गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस एंगल को पूरी तरह कन्फर्म नहीं किया है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

Panchayat Action : एक पंचायत सचिव निलंबित, पांच को नोटिस, जानिए वजह
Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार
जुनवानी सतनामी पारा की बजबजाती गलियां देख हैरान हुए विधायक, तत्काल नाली निर्माण के दिए निर्देश
Truck Driver Robbery Gang Arrested : ट्रकों पर पत्थरबाजी कर लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Local News Today
Raigarh Local News Today : सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने वसूला जुर्माना

सीजी भास्कर, 19 जून :  घर या दुकान…

Bilaspur Scooter Robbery Arrest
Bilaspur Scooter Robbery Arrest : चलती स्कूटी पर चाकू मारकर सनसनीखेज लूट, पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को दबोचा

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के न्यायधानी…

Bilaspur Coal Washery Protest
Bilaspur Coal Washery Protest : कोल वाशरी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले- ‘खेत और पर्यावरण बचाने आर-पार की जंग

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर…

Korba Truck Driver Attack
Korba Truck Driver Attack : ट्रक ड्राइवर से लूट की कोशिश, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी…

Raigarh Online Fraud Business
Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?