CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sarguja Elephant Deaths : बेगुनाहों के लिए आफत बने गजराज…! 24 घंटे के भीतर 4 लोगों की छीन ली सांस

Sarguja Elephant Deaths : बेगुनाहों के लिए आफत बने गजराज…! 24 घंटे के भीतर 4 लोगों की छीन ली सांस

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Sarguja Elephant Deaths
Sarguja Elephant Deaths

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : सरगुजा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों के भीतर दो महिलाओं समेत कुल चार ग्रामीणों की जान चली गई। लुंड्रा वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़ा एक हाथी तीन ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतार गया। वहीं सीतापुर वन क्षेत्र के देवगढ़ गांव में दो हाथियों ने मिलकर एक अन्य ग्रामीण की जान ले ली। वन विभाग की ओर से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है।

बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र से भटककर आया एक हाथी लुंड्रा के जंगलों में घूम रहा है। बुधवार सुबह यह हाथी सेमरडीह गांव के बकिला स्कूलपारा में पहुंचा। यहां रहने वाले नेहरू पैकरा और उनकी पत्नी सनमेत पैकरा ने हाथी को देख शोर मचाया और घर से बाहर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। लेकिन हाथी ने सामने आकर महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हाथी के पहले हमले के बाद भी उसकी उचित निगरानी नहीं की गई, नतीजतन शाम को यह हाथी बेवरा (नवापारा चिरगा) गांव जा पहुंचा, जहां उसने पिता-पुत्री को अपना शिकार बना लिया। मृतक राम (62) अपनी बेटी प्यारी (35) के साथ धान रोपाई कर लौट रहे थे, तभी जंगल की ओर से आए हाथी से आमना-सामना हो गया। दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

उधर, सीतापुर वन परिक्षेत्र के देवगढ़ गांव में बुधवार सुबह दो हाथियों ने खेत की ओर जा रहे मोहरलाल (55) पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में मोहरलाल की भी मौके पर ही मौत हो गई। ये हाथी जशपुर की सीमा पार कर सरगुजा में दाखिल हुए हैं और घासीडीह, पेटला, ललितपुर, काराबेल होते हुए देवगढ़ पहुंचे थे। लामडांड के पास फूलचंद के खेत में ही मोहरलाल मौजूद था, जो भाग नहीं सका और कुचल दिया गया।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों यही दोनों हाथी पत्थलगांव के एक स्कूल परिसर में भी दाखिल हुए थे। अब वे देवगढ़ के समीप जंगल में छिपे हुए हैं। मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। वन विभाग की टीमें ग्रामीणों को सतर्क करने और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।

Raipur Businessman Dinesh Mirania : रायपुर पहुंचा कारोबारी मिरानिया का शव, मंत्रियों ने दिया कंधा
Durg Police Drug Case: इंजीनियर के बाद तीन और साथी गिरफ्तार, फर्जी दवा कंपनी बनाकर बेचते थे नशीली दवाएं
CM Vishnu Deo Sai Birthday: रायपुर से बगिया तक उमड़ा स्नेह, पीएम मोदी और अमित शाह की बधाइयों से गूंजा प्रदेश
Teacher Corruption Suspension Chhattisgarh : इतिहास में पहली बार: एक ही शिकायत पर चार शिक्षा अधिकारी निलंबित
वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?