CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा

हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

जगदलपुर/रोहतक:
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से ताल्लुक रखने वाला एक युवक, जो हरियाणा में माओवादी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में जुटा था, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के शिकंजे में आ गया है। यह कार्रवाई रोहतक से की गई, जहां आरोपी प्रियांशु कश्यप माओवादी संगठन के एजेंडे पर काम कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, प्रियांशु मूल रूप से बस्तर के दरभा क्षेत्र का निवासी है और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आया था। वर्तमान में वह हरियाणा के रोहतक में रह रहा था, लेकिन बैकग्राउंड में वह वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त था।

माओवादी संगठन से गहरे संबंध, मिला संदिग्ध सामग्री का जखीरा
एनआईए की जांच में सामने आया है कि प्रियांशु प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है। वह रोहतक में माओवादी एरिया कमेटी की जिम्मेदारी संभाल रहा था और युवाओं को भड़काने, संगठन को फिर से जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति बना रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान एनआईए ने उसके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, टैबलेट, दो मेमोरी कार्ड और एक सिम कार्ड बरामद किया है। इन सामग्रियों में माओवादी गतिविधियों से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।

नार्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को दोबारा सक्रिय करने की साजिश
प्रियांशु का मकसद उत्तर भारत में माओवाद की जड़ें फिर से जमाना था। वह North Regional Bureau (NRB) को दोबारा सक्रिय करने की साजिश रच रहा था, जो उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में नेटवर्क फैलाने की तैयारी कर रहा था।

इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े दो अन्य आरोपियों — अजय सिंघल उर्फ अमन (हरियाणा) और विशाल सिंह (पंजाब) को भी एनआईए गिरफ्तार कर चुकी है।

झारखंड से मिल रहा था आर्थिक सहयोग, अब NIA की तगड़ी घेराबंदी
सूत्रों का कहना है कि इस नेटवर्क को झारखंड स्थित Eastern Regional Bureau की ओर से आर्थिक मदद मिल रही थी। इस पूरे ऑपरेशन को फंडिंग, भर्ती, रणनीति और प्रशिक्षण से जोड़कर संचालित किया जा रहा था।

एनआईए फिलहाल इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि माओवादी नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए यह एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई है।

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार
Barnawapara Wildlife Sanctuary : हरियाली, जंगल सफारी और वन्यजीवों के बीच प्रकृति का अनोखा अनुभव देता है यह अभयारण्य
Chhattisgarh Agriculture Model : छत्तीसगढ़ का कृषि चमत्कार देखने रायपुर पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
Strict Action against Illegal Mining : मौत की सुरंगों पर प्रहार, माफियाओं का साम्राज्य ध्वस्त
Fire breaks out in Korba weekly market : कचरे के ढेर से भड़की लपटों में तीन दुकानें जलकर राख

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vindhyavasini Temple
Vindhyavasini Temple : धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर में 2535 मनोकामना ज्योत के सामने हवन, महाआरती के साथ संपन्न हुआ पूजन

धमतरी के मां बिलाई विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Article 370 : अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमत फारूक अब्दुल्ला, राज्य के दर्जे पर उठाए सवाल

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने…

Tiger Shroff Firing
Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरे मीका सिंह, बोले आज इनके साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना…

Ramanujganj News
Ramanujganj News : रामानुजगंज में दिव्यांग महिला की मौत, चाय के लिए उठाने पहुंची पोती तो सामने आया मामला

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 12 में…

President Name
President Name : छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले शख्स का मामला पहुंचा राष्ट्रपति भवन, कानून बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में ‘राष्ट्रपति’ नाम से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?