CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE School Regulations : CBSE ने स्कूलों में कक्षाओं के सेक्शन को लेकर बदले नियम, अब ये नए नियम होंगे लागू

CBSE School Regulations : CBSE ने स्कूलों में कक्षाओं के सेक्शन को लेकर बदले नियम, अब ये नए नियम होंगे लागू

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share
CBSE School Regulations
CBSE School Regulations

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के सेक्शन की अधिकतम सीमा और बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने नई अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि अब स्कूलों को उनके भवन के न्यूनतम कार्पेट एरिया के आधार पर अधिक सेक्शन खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिससे जमीन की कमी से जूझ रहे शहरी और घनी आबादी वाले इलाकों के स्कूलों को राहत मिलेगी।

सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार उन्हें लगातार फीडबैक मिल रहा है कि कई स्कूलों में पर्याप्त जमीन तो है, लेकिन पुराने नियमों के चलते वे नए सेक्शन शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इससे छात्रों को प्रवेश के लिए दूरदराज के स्कूलों में जाना पड़ता है, जिससे उनके सामाजिक विकास, पारिवारिक समय और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही स्कूलों के समुचित विकास और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020  के क्रियान्वयन में भी बाधा आ रही है। सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि ये संशोधन सभी नए और पहले से संबद्ध स्कूलों पर लागू होंगे। विदेश में स्थित स्कूल इस नियम से बाहर रहेंगे।

अब क्षेत्रफल के अनुसार मिलेंगे सेक्शन

– प्रत्येक 400 वर्गमीटर न्यूनतम कार्पेट एरिया पर बालवाटिका से 12वीं तक तीन सेक्शन की अनुमति।

– अधिकतम 6,200 वर्ग मीटर क्षेत्र वाले स्कूल को 48 सेक्शन तक मान्यता।

– नौवीं-10वीं और 11वीं-12वीं में सेक्शन की संख्या स्कूल में चल रहे कुल सेक्शनों के 1/14वां भाग ही हो सकेगी। उदाहरण के लिए यदि स्कूल में कुल 42 सेक्शन हैं तो कक्षा नौवीं-10वीं और 11वीं-12वीं में अधिकतम तीन-तीन सेक्शन ही चल सकेंगे।

कार्पेट एरिया के अनुसार अनुमत सेक्शन

न्यूनतम कार्पेट एरिया (वर्ग मीटर) – अधिकतम अनुमत सेक्शन

1400   – 13

3000   – 24

4200   – 33

5400   – 42

6200   – 48

48 सेक्शन तक के स्कूलों में ये सुविधाएं होंगी अनिवार्य

सीबीएसई ने स्कूलों में बुनियादी शैक्षणिक अवसंरचना के लिए न्यूनतम मानक भी तय किए हैं। अब हर 48 सेक्शन पर इन सुविधाओं का होना अनिवार्य होगा।

– 112 वर्ग मीटर में एक पुस्तकालय

– 54 वर्ग मीटर में विज्ञान प्रयोगशाला (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान), कंप्यूटर व गणित लैब

– 48 वर्गमीटर में हेल्थ वेलनेस रूम

– मल्टीपर्पज हाल या आर्ट, म्यूजिक, डांस रूम के लिए कम से कम 216 वर्गमीटर या 54 वर्गमीटर के चार अलग-अलग कक्ष।

– ब्रांच स्कूलों के लिए भी अलग मानक तय किए गए हैं, जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट्स लैब, लर्निंग सेंटर, दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्ष शामिल हैं।

दुर्ग से पलासा-बरहमपुरम तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र
Rishabh Pant New Zealand Series : न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं पंत, किशन की एंट्री तय!
Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
भाई जान की ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी पर भड़क उठे मौलाना रजवी, कहा- ‘शरिया के मुताबिक पाप है’
Chhattisgarh: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई होली, खुशी के रंग बिखेरे..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?