CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

By Newsdesk Admin 01/08/2025
Share
Child Murder For Ransom
Child Murder For Ransom

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : 22 वर्षों का वैवाहिक जीवन और दो किशोर बच्चे होने के बावजूद ओमसरन ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी अमरवती की हत्या कर दी। ओम ने केवल छह महीने पहले मिली प्रेमिका मन्नत को पाने के लिए पत्नी को बांके से काट डाला। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर लूट की कहानी बनाई, लेकिन पुलिस ने महज 19 घंटे में उसकी सच्चाई उजागर कर दी। अंततः ओम ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि मन्नत ने उसे शर्त दी थी कि या तो पत्नी के साथ रहो या फिर उसके साथ।

ओम ने मन्नत के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। उसने अपनी पत्नी को पूर्णागिरि के दर्शन के बहाने ले जाकर वजीरगंज-आंवला मार्ग पर आधी रात को बाइक रोककर अमरवती पर बांके से हमला कर मार डाला था। बदायूं का ओमसरन शादी पार्टी में डेकोरेशन का काम करता है। करीब 22 साल पहले अमरवती से उसका विवाह हुआ था। एक शादी समारोह में ओमसरन की मुलाकात बरेली की मन्नत से हुई थी।

मन्नत शादी समारोह में दुल्हन के मेकअप का काम करती है और अपना खुद का एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। मन्नत का अपने पति से अलगाव होने की वजह से दोनों की मित्रता हो गई। मन्नत के भी दो बच्चे हैं। धीरे-धीरे दोनों की मित्रता प्रेम में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि ओमसरन ने अपने परिवार से छिपाकर मन्नत से विवाह भी कर लिया था।

गर्भवती पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

दहेज के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका के पिता ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी सोमपाल से की थी। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में सोमपाल एक लाख रुपये की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित करने लगा। स्वजन के अनुसार सोमपाल शराब का आदी है और आए दिन सुमन को मारता-पीटता था। बुधवार रात भी उसने शराब के नशे में सुमन को लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई।

You Might Also Like

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

Newsdesk Admin 01/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Belagavi Suicide Case : “EMI के दबाव में मौत या सच्चाई कुछ और? बेलगावी सुसाइड केस में पुलिस ने परिवार के दावे को बताया गलत”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। कर्नाटक के बेलगावी से…

Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका

सीजी भास्कर 25 मार्च Bastar Naxalism End ISRO…

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026 : Balod…

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Project Kusha Air Defense India 2026 : भारत…

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?