CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा

मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा

By Newsdesk Admin 01/08/2025
Share

तीसरे दिन लाखों भक्तों ने किया कथा का अमृत पान

सीजी भास्कर, 01 अगस्त। मन मैला है और मंदिर साफ करेंगे तब भी शिव नहीं मिलेंगे,जगत में केवल एक माता-बहन ही ऐसी होती जो अपने लिए कुछ नहीं मांगती अपने परिवार की खुशी ही मांगती है।

स्त्री और पुरुष के मंदिर जाने में अंतर है। पुरुष मंदिर जाए तो वह स्वयं के व्यापार, व्यवसाय और अपनी उन्नति मांगता है लेकिन स्त्री जब मंदिर जाती है तो वह केवल परिवार और हर सदस्य के लिए वर मांगती है। 

आज तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने लाखों भक्तों को महाशिवपुराण कथा सुनाते हुए उक्त बातें कहीं।

पंडित मिश्रा ने कहा कि सारे व्रत माताएं अपने पति, बच्चे, और परिवार के लिए सबके लिए वह व्रत रखती है, लेकिन स्वयं के लिए कभी नहीं। शिवजी ऐसे हैं कि स्त्री यदि स्वयं के लिए कुछ न मांगे लेकिन प्रभु उसे सब कुछ देते हैं।

भारत की भूमि पर जन्म लेने वाला सनातनी सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना लेकर कामना करता है।

उन्होंने संसार में माताओं का महत्व और शिवजी की अनंत कृपा की महिमा बताई। मन और मंदिर साफ हो तो भोलेनाथ की कृपा होगी। मन मैला है और हमने मंदिर साफ किया तो भी श्रेष्ठ नहीं है। मन साफ नहीं कर पाए तो भगवान शंकर की कृपा नहीं होगी।

मन जितना साफ होगा उतना शिवजी हमारे करीब आते जाएंगे। इसलिए मन और मंदिर दोनों साफ़ होना चाहिए। मन यदि काम, तृष्णा, वासना में बंध गया तो ये मन परमात्मा तक नहीं पहुंच पाता।

सच्चा गुरु कोई श्रेष्ठ गुरु धोबी के समान और शिष्य कपड़े के समान होता जाता है। उसे धोने के लिए वह भगवान के नाम का साबुन बनाता है, उसे सत्संग में ले जाकर बिठा देता है। गुरु अपनी वाणी से शिष्य को धोना प्रारंभ करता है तो उसका रंग निखारने लगता है।

शिव कथा कहती है कि मन साफ कर लेना यानि शिवजी को अपने भीतर प्रवेश कर लेना। यदि पूरा जगत सही तरह से वो केवल माताओं और गौ माता की वजह से ही।

जब तक संसार में सतीत्व वाली माताएं और गौ माता है, तब तक यहां कभी अकाल नहीं पड़ सकता।

आज के कथा में प्रमुख रूप से तृप्ती सिंह प्रदेश अध्यक्ष क्षत्राणी राजपूत संगठन, कुंवर विभूति नारायण सिंह, शिक्षाविद आईपी मिश्रा, स्वीमिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, पंजा-कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, नेट बॉल खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमन साहनी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Digital Arrest Fraud : डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

Balod Road Accident : रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Newsdesk Admin 01/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ratanpur News : मां के दशगात्र पर पसरा मातम: तालाब में डूबने से बेटे की मौत

सीजी भास्कर, 09 मई : बिलासपुर रतनपुर के…

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh : राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच गायक ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरा रास्ता अलग है

सीजी भास्कर, 09 मई। पंजाब में इन दिनों…

Digital Arrest Fraud : डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 मई : छत्तीसगढ़ की बिलासपुर…

Krunal Pandya
Krunal Pandya : मैदान पर दिखी तनातनी के बाद फैली चर्चा, अब क्रुणाल पांड्या ने खुद बताई पूरी सच्चाई

सीजी भास्कर, 09 मई। आईपीएल मुकाबले के बाद…

Sanjeevani Center Fraud : संजीवनी केंद्र की संचालिका ने किया सवा लाख का गबन: वेतन से कटौती का वादा कर छोड़ी नौकरी

सीजी भास्कर, 09 मई : बिलासपुर के जरहाभाठा…

You Might Also Like

खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

09/05/2026

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

09/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

09/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

BJP government for the first time in Bengal : शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

09/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?