CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अगस्त |

Contents
    • गौठान बंद, गौ अभयारण्य का कोई नामोनिशान नहीं
    • भाजपा ने दी सफाई: ड्राफ्ट तैयार, जल्द होगा क्रियान्वयन
    • 20 दिनों में 50 से ज्यादा गौवंशों की मौत
  • भूपेश का दूसरा वार: “धर्मांतरण गृहमंत्री के जिले में हो रहा, रोक नहीं पा रहे”
  • पाकिस्तान से क्रिकेट सीरीज पर भी साधा निशाना

रायपुर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गौठान योजना को बंद करके न सिर्फ गायों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया, बल्कि गौभक्त होने का दिखावा कर रही है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भूपेश ने कहा, “गायें अब सड़कों पर मर रही हैं, ये सरकार को गौमाता का श्राप लगेगा।”

गौठान बंद, गौ अभयारण्य का कोई नामोनिशान नहीं

भूपेश बघेल ने बताया कि सरकार ने सत्ता में आते ही गौठानों की व्यवस्था को पूरी तरह बंद कर दिया। गौ-अभयारण्य और गोधाम निर्माण की जो घोषणाएं हुई थीं, उनका आज तक कोई असर जमीन पर नहीं दिखा। 20 महीने बीत चुके हैं, लेकिन एक भी गौधाम की नींव तक नहीं रखी गई।

उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी फसलों को मवेशी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान उन्हें भगाने पर मजबूर हैं। नतीजतन, गायें और बैल सड़कों पर घूम रहे हैं, और बरसात में मच्छर–मक्खियों से बचने के लिए सड़क किनारे बैठ जाते हैं।

भाजपा ने दी सफाई: ड्राफ्ट तैयार, जल्द होगा क्रियान्वयन

इन आरोपों के जवाब में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि गौ-अभयारण्य का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, और जल्दी ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने माना कि गौवंशों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतें दुखद हैं और इस पर काम किया जा रहा है।

श्रीवास ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है और मवेशियों को हटाने की प्रक्रिया पंचायत विभाग की जिम्मेदारी में दी गई है। यह पूरा प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित होगा।

20 दिनों में 50 से ज्यादा गौवंशों की मौत

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर बीते 20 दिनों में 50 से अधिक मवेशी अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं। हाईकोर्ट पहले ही राज्य सरकार को आदेश दे चुका है कि सड़कों से मवेशियों को हटाया जाए, लेकिन हालात अब तक जस के तस हैं।

भूपेश का दूसरा वार: “धर्मांतरण गृहमंत्री के जिले में हो रहा, रोक नहीं पा रहे”

धर्मांतरण के मुद्दे पर भी भूपेश बघेल ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के खुद के जिले में धर्मांतरण हो रहा है, और वो इसे रोक नहीं पा रहे। भूपेश ने दो टूक कहा कि अगर कोई लालच या डर दिखाकर धर्म बदलवा रहा है, तो वो गलत है। लेकिन अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2006 में पास हुआ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम आज तक प्रदेश में लागू नहीं हो पाया है। भाजपा सिर्फ बयानबाजी कर रही है।

पाकिस्तान से क्रिकेट सीरीज पर भी साधा निशाना

पूर्व सीएम ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक तरफ तो हम ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों में लगे हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ मैच खेले जा रहे हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा – “बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया।”

MGNREGA Yuktadhara Portal : पंचायतों में मनरेगा कार्यों की स्वीकृति अब युक्तधारा पोर्टल से
Champai Soren House Arrest : सोरेन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, आंदोलन से रोका, बोले- पूरे झारखंड में होगा आंदोलन
Holi Liquor Ban Chhattisgarh: होली पर सूखा रहेगा जश्न, पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर पूर्ण रोक
Mahadev Betting App :  भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी से बचने मांगी अग्रिम जमानत, बेटे की याचिका पर भी सुनवाई आज
Dhamtari New SP : IPS भावना पांडेय ने संभाली एसपी की कमान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Series
India vs Sri Lanka Series : श्रीलंका सीरीज के लिए 29 नवंबर को होगा टीम इंडिया का चयन, हार्दिक पंड्या की वापसी पर नजर

न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब…

Delimitation Bill
Delimitation Bill : परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA ब्लॉक लामबंद, खड़गे ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष…

Urkura Primary School
Urkura Primary School : रायपुर के उरकुरा प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर, छत से गिर रहा मलबा; बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के…

CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : 'परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है' : विष्णु देव साय
CM Vishnu Deo Sai Delimitation Statement : ‘परिसीमन चोरी-छिपे उठाया गया कदम नहीं, संवैधानिक प्रक्रिया है’ : विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo…

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में वकील हिमांशु की आज पेशी, 15 करोड़ लेने के आरोप में ईडी मांग सकती है रिमांड

वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?