CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : दुर्ग के Sr वकील की जिला न्यायालय के समीप दिनदहाड़े स्कूटर पार, भिलाई निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली में लिखाई रपट, वाहन चोरी मोबाइल छीनने की कई अनसुलझी FIR खा रही है “धूल”

Bhilai Breaking : दुर्ग के Sr वकील की जिला न्यायालय के समीप दिनदहाड़े स्कूटर पार, भिलाई निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली में लिखाई रपट, वाहन चोरी मोबाइल छीनने की कई अनसुलझी FIR खा रही है “धूल”

By Newsdesk Admin
16/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। दुर्ग के वरिष्ठ अधिवक्ता की स्कूटर दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने पार कर दी है। यह चोरी जिला न्यायालय दुर्ग के समीप स्थित बीएसएनएल दफ्तर के कैम्पस से हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दुर्ग कोतवाली पुलिस चोरी हुए वाहन की तलाश में जुटी है।

आपको बता दें कि भिलाई के जांच सड़क-77, सेक्टर-6 निवासी अधिवक्ता अवधेश झा (68 वर्ष) ने दुर्ग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि विगत 6 जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे वो अपनी सफेद स्कूटर क्रमांक सीजी 07 एयू 8296 पटेल चौक के पास बीएसएनएल आफिस के अंदर पार्किंग स्टैण्ड में खड़ी कर काम से जिला न्यायायल दुर्ग गए। शाम करीबन साढ़े 5 बजे न्यायालय का काम खत्म कर वापस बीएसएनएल आफिस के अंदर पार्किंग स्टेण्ड में जाकर देखा तो वाहन कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आस पास बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन में पता तलाश करने पर भी जब स्कूटर नहीं मिली तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है।

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।गौरतलब हो कि दुर्ग-भिलाई में अनेक दुपहिया वाहन और मोबाइल छीन कर भाग जाने की वारदातें पुलिस रेकार्ड में लंबे अरसे से धूल खा रही हैं। कई मामलों में चोरी के वाहन नंबर प्लेट बदल विभिन्न घटनाओं में दुरूपयोग में लाए जाते रहे हैं। साबूत वाहनों‌ को काट कबाड़ में बेचने के भी गिरोह भी इक्का दुक्का पकड़े गए हैं फिर भी वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ठीक इसी तरह मोबाइल छीन कर निकल भागने की भी अनेक एफआईआर फाइलों में धूल खा रही है। इसके पीछे पुलिस के लिए एक ठोस वजह यह भी बताने को है कि जब तक मोबाइल आन नहीं होगा उसे ट्रेस करना सायबर यूनिट के लिए मुमकीन नहीं है। फिर भी मोबाईल छीन निकल भागने की वारदात के पीछे छिपे आरोपी के रिस्क को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है कि आखिर वो ऐसी वारदात कर क्यों रहे? केवल फोन छीन वर्षों तक स्वीच ऑफ रखने के पीछे मकसद क्या है। कहीं ऐसे मोबाईल पार्ट्स दर पार्ट्स कहीं बेचे तो नहीं जा रहे।

वैसे दुर्ग पुलिस ने विगत कुछ महीने में दो चार सौ मोबाइल ऐसे भी रीकवर कर पीड़ितों को लौटाए भी हैं जिनके आरोपी या साल दो साल उस फोन को रखने वालों का कोई रिकार्ड पुलिस के पास आज तक नहीं हैं, बस अधिकारी कहते हैं सायबर पुलिस ने खोजा है, वैसे भी लोग आम खाएं, गुठलियों का क्या काम!

Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव
डॉक्टर ने खुद के नसों में चढ़ाया ‘जहरीला फ्लूड’, मौत; तीन दिनों तक कार में पड़ी रही लाश
सप्ताह के भीतर दुनिया भर में दूसरी बार Instagram डाउन, यूजर्स ने की Login समस्याओं की शिकायत, नहीं कर पा रहे हैं अकाउंट में लॉगिन, देखें माजरा
Bangladeshi Citizen Arrested in Durg: मुंबई से फरार आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया
‘नेशनल हेराल्ड मामले के बहाने असल मुद्दों से देश को भटकाना चाहती है BJP, भोपाल में बोलीं कुमारी सैलजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?