CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Builder Negligence Death : बिल्डर की लापरवाही ने छीन ली तीन मासूम जिंदगियां, छह फीट गड्ढे में डूबे चॉकलेट लेने गए बच्चे

Builder Negligence Death : बिल्डर की लापरवाही ने छीन ली तीन मासूम जिंदगियां, छह फीट गड्ढे में डूबे चॉकलेट लेने गए बच्चे

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share
Builder Negligence Death
Builder Negligence Death

सीजी भास्कर, 5 अगस्त 2025 : बिल्डर की लापरवाही से निर्माणाधीन कालोनी में गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। रविवार को तीनों चाकलेट लेकर दुकान से लौट रहे थे और गड्ढे में गिरकर डूब गए। बिल्डर ने 40 दिन पहले जेसीबी से कालोनी में खोदाई कर छह फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया था।

इसमें बरसात का पानी भरा था। 20 घंटे बाद सोमवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर तीनों के शव उतराते मिले। आक्रोशित स्वजन ने बागपत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घंटों की मशक्तत के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सिवालखास निवासी हिम्मत सेटरिंग का काम करते हैं। आठ वर्षीय बेटे ऋतिक के जिद करने पर हिम्मत ने रविवार सुबह पांच रुपये दे दिए। वह चाकलेट लेने दुकान पर गया। वह पड़ोसी जितेंद्र की नौ वर्षीय बेटी मानवी और उसके भाई मोनू के आठ वर्षीय बेटे शिवांश उर्फ शिबू को भी साथ ले गया। घर से करीब दो सौ मीटर दूर दुकान से बच्चों ने चाकलेट खरीदी। वहां से तीनों निर्माणाधीन अनम गार्डन कालोनी से होकर जा रहे थे, जिसके बाद उनका पता नहीं चला। स्वजन ने ग्रामीणों के साथ शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के साथ मिलकर तड़के चार बजे तक ढूंढते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह छह बजे महिलाओं ने निर्माणाधीन कालोनी के प्लाट में बने गड्ढे में तीनों के शव देखे। स्वजन भी पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मोनू ने शिबू को तहेरे भाई से गोद लिया था। पहले परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बच्चों की डूबने से मौत होना आया है। बिल्डर की लापरवाही उजागर हो रही है। मुकदमे में बिल्डर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर गिरफ्तारी की जाएगी।

Congress Delhi MahaRally Participation : बस, ट्रेन और चारपहिया वाहनों से महारैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी
दक्षिण कोरिया के जंगलों में भड़की भीषण आग: 18 की मौत, आग बुझाने के प्रयास में जुटे 9000 दमकलकर्मी
Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज
UP: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नसबंदी, महिलाओं ने किया हंगामा, डॉक्टर ने लगा दी फटकार
Snake Bite Survival : तीन साल की बच्ची को सांप ने तीन बार डंसा, 11 दिन वेंटिलेटर पर रहकर जीती जिंदगी की जंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balaji Gas Booking Transfer
Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी

Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस एजेंसी…

Assam Bypoll Observer
Assam Bypoll Observer : बिलासपुर के अरविंद शुक्ला बने असम लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक, AICC ने सौंपी जिम्मेदारी

Assam Bypoll Observer : शुक्ला को भूपेश बघेल…

Tapasvis Samuhik Parna
Tapasvis Samuhik Parna : रायपुर में 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा, सिद्धि तप करने वालों का सम्मान

Tapasvis Samuhik Parna :बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद…

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?