CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Admission Without Entrance : BA-B.Ed और BSc-B.Ed में अब बिना एंट्रेंस होगा एडमिशन, 12वीं मार्क्स पर मिलेगा दाखिला

Admission Without Entrance : BA-B.Ed और BSc-B.Ed में अब बिना एंट्रेंस होगा एडमिशन, 12वीं मार्क्स पर मिलेगा दाखिला

By Newsdesk Admin
10/08/2025
Share
Admission Without Entrance

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : इस बार बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम (Admission Without Entrance) में दाखिले 12वीं कक्षा के आधार पर होंगे। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम लेने से मना कर दिया है। दरअसल, SCERT इन दोनों कोर्स का नाम बदलकर एग्जाम के व्यापम को खत भेजने वाला था। लेकिन धीमे रवैये के चलते इस पूरी प्रक्रिया में इतनी लेटलतीफी हुई कि व्यापमं ने एग्जाम लेने से इन्कार कर दिया। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि 12वीं के अंकों के आधार पर दोनों कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

जारी नहीं की जाएगी मेरिट लिस्ट (Admission Without Entrance)

वहीं कई चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के स्थान पर महाविद्यालयों को एक ही चरण में दाखिले देने होंगे। स्पष्ट कहा जाए तो मेरिट लिस्ट केवल एक बार ही जारी होगी। एडमिशन प्रोसेस राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के स्थान पर कॉलेज अपने लेवल पर ही आगे बढ़ाएंगे। हालांकि स्टूडेंट्स को 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश देने के बाद उनकी सूची SCERT को सौंपनी होगी।

दोनों कोर्स की मात्र 250 सीट, 4 कॉलेज में ही उपलब्ध

बता दें कि प्रदेश में सिर्फ चार ही महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां ये दोनों कोर्स उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ में बीए बीएड की 100 तथा बीएससी बीएड की मात्र 150 सीटें हैं। इन कोर्स में प्रवेश 12वीं उत्तीर्ण होने के बाद मिलता है।

बीएड और डीएलएड काउंसलिंग डेट तय नहीं

इसके उलट बीएड में प्रवेश के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा (Admission Without Entrance) व्यापमं ने ली थी। इन प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि SCERT बीएड-डीएलएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल अब तक जारी नहीं कर सका है। वहीं दूसरी ओर, अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा इन दोनों पाठ्यक्रमों को भी उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने की तैयारी चल रही है।

SCERT तय नहीं कर सका पाठ्यक्रम का नाम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बीए बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों का नाम परिवर्तन किया जाना है। इन्हें अब इंटीग्रेटेड टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम कहा जाएगा। ये पाठ्यक्रम फिलहाल SCERT के अधीन है। SCERT की पाठ्यक्रमों के नाम में परिवर्तन के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापम को खत भेजे जाने की योजना था। लेकिन SCERT तय समय सीमा तक नाम ही नहीं बदल सका। अंत में पुराने नाम से ही कोर्स संचालन का निर्णय लिया गया। इसके बाद व्यापम को प्रवेश परीक्षा आयोजित करने प्रस्ताव भेजा गया। जोकि इन सब में बहुत देर हो चुका था। इसलिए व्यापम ने प्रवेश परीक्षा लेने से इनकार कर दिया।

School Teacher Deployment : बंद स्कूलों से जरूरतमंद शालाओं में होगी शिक्षकों की पदस्थापना
लंचबॉक्स में तमंचा छिपा स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में टीचर को मारी गोली – शिक्षकों में आक्रोश
Inter Level Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन
New Kendriya Vidyalaya in Chhattisgarh : सात जिलों में खुलेंगे नए स्कूल, बच्चों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई
Allegations against Swami Atmanand School teacher : जंगल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला शिक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?