CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। फार्मेसी प्रवेश (Pharmacy Admission) के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण का ऑनलाइन पंजीयन 1 से 5 सितंबर तक होगा और 8 सितंबर को पहली सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी।

Contents
  • पहले चरण में 5 सितंबर तक पंजीयन
  • 13 सितंबर से शुरू होगा दूसरा दौर
  • सीटें खाली रहीं तो संस्था स्तर पर काउंसलिंग
  • एक पाठ्यक्रम के लिए एक ही आवेदन मान्य
  • मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश

 

यह भी पढ़ें : Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

 

पहले चरण में 5 सितंबर तक पंजीयन

फार्मेसी प्रवेश (Pharmacy Admission) के पहले चरण के लिए अभ्यर्थी 1 से 5 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। 6 सितंबर को मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद 7 सितंबर को दावा-आपत्ति का मौका दिया जाएगा। आपत्तियों के निराकरण के बाद 8 सितंबर को सीटों का पहला आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीट पर अभ्यर्थियों को 9 से 11 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।

 

यह भी पढ़ें : Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

 

13 सितंबर से शुरू होगा दूसरा दौर

दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 13 से 16 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन होंगे। 17 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि 18 सितंबर शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। 19 सितंबर को सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 20 से 22 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। दूसरे चरण में पंजीयन करने पर पहले चरण में लिया गया प्रवेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

 

सीटें खाली रहीं तो संस्था स्तर पर काउंसलिंग

यदि दूसरे चरण के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो तीसरे चरण की काउंसलिंग संस्था स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए 24 से 26 सितंबर तक पंजीयन होगा और 27 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन के लिए अभ्यर्थी को 28 सितंबर सुबह 10 बजे संबंधित कॉलेज में उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर दोपहर 1 बजे से 29 सितंबर दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

 

यह भी पढ़ें :Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

 

एक पाठ्यक्रम के लिए एक ही आवेदन मान्य

फार्मेसी प्रवेश (Pharmacy Admission) प्रक्रिया में एक पाठ्यक्रम के लिए एक अभ्यर्थी का केवल एक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। प्रत्येक चरण में अलग से पंजीयन करना जरूरी होगा। दूसरे चरण में पंजीयन करने पर पहले चरण का प्रवेश स्वत: निरस्त माना जाएगा। संस्था स्तर की काउंसलिंग में अभ्यर्थी केवल एक संस्था का चयन कर सकेगा। हालांकि, संबंधित संस्था में उपलब्ध पाठ्यक्रमों के विकल्प भरने की सुविधा रहेगी।

 

 

यह भी पढ़ें : RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

 

 

मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश

सीट आवंटन अस्थायी रहेगा। कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित होने के बाद अभ्यर्थी को संबंधित संस्था में पहुंचकर मूल दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल और दिशा-निर्देश तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे पंजीयन और प्रवेश की निर्धारित तारीखों का ध्यान रखें।

 

 

खबरें और भी हैं : Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी

CG News : छात्राओं की गलती बस इतनी कि शिक्षकों की मांग करने गई थीं, DEO की धमकी -“जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आ जाएगा”
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग
बिहार इंटर परीक्षा में बेतिया के निशांत राज ने किया कमाल, कॉमर्स में 471 अंक लाकर टॉपर बना किसान का बेटा
Teachers Day : मंच पर डांस कर टीचर्स ने दिन को बनाया यादगार, डेडिकेशन के साथ करें काम – झा
Teacher Recruitment : शिक्षकों की भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री ने बताया कब जारी होगी अगली तैयारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?