CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फेल होने पर घर से भागी, भारत लाकर वेश्यावृत्ति में धकेला, 3 महीने में 200 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत

फेल होने पर घर से भागी, भारत लाकर वेश्यावृत्ति में धकेला, 3 महीने में 200 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। महाराष्ट्र के पालघर में वेश्यावृत्ति (Sex Racket) रैकेट से एक 12 साल की बांग्लादेशी लड़की को बचाया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके साथ 3 महीने में एक फ्लैट पर 200 से ज्यादा मर्दों ने दुष्कर्म किया।

Bangladesh news लड़की बांग्लादेश की रहने वाली है, वह एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। माता-पिता से डांट न पड़े इसलिए वह घर से भाग गई।

तभी उसकी जानने वाली एक महिला उसे अपने साथ भारत ले आई और देह व्यापार में धकेल दिया और यहीं से उसके साथ हैवानियत का गंदा खेल शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को पालघर के नायगांव के वसई विरार में एक फ्लैट पर छापेमारी की गई।

मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एनजीओ एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन और हार्मनी फाउंडेशन की मदद से ये अभियान चलाया गया और लड़की को वेश्यावृत्ति रैकेट से बचा लिया गया। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे पहले गुजरात के नाडियाड ले जाया गया और वहां तीन महीने तक 200 से ज़्यादा मर्दों ने उसका रेप किया.फेल होने पर घर से भाग गई थी।

हार्मनी फाउंडेशन के फाउंडर और चेयरमैन अब्राहम मथाई ने कहा कि दरिंदों ने मासूम बच्ची का बचपन छीन लिया।

लड़की स्कूल में एक सब्जेक्ट में फेल होने और अपने माता-पिता के रिएक्शन के डर से अपनी एक जानने वाली महिला के साथ भाग गई थी। उन्होंने बताया कि वह महिला उसे चुपके से भारत ले आई और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी 200 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चार और पीड़ित लड़कियों को बचाया गया।

बांग्लादेशी लड़की के साथ-साथ इस दौरान 4 और लड़कियों को भी बचाया गया, जिन्हें महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और गुजरात, कर्नाटक अलग-अलग जगहों से देह व्यापार के धंधे के लिए लाया गया था।

अब इन पीड़ित लड़कियों को बाल सुधार गृह में रखा गया है। वहीं पर 12 साल की बांग्लादेशी लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को आरोपियों ने मजबूर करने के लिए गर्म चम्मच से दागा भी था।

पापा को चढ़ रही थी बोतल, मासूम बेटा पकड़ने को मजबूर… MP के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, वार्ड बॉय सस्पेंड
National Inspire Award : देशभर से 8 लाख बच्चों में से 345 राष्ट्रीय स्तर पर हुए आमने-सामने, 31 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए हुआ चयन, झारखंड से 4 होंगे सम्मानित
Bihar Election 2025 : इस बार 3 नहीं, सिर्फ 2 चरणों में होगा मतदान, जानिए कब होगी बिहार चुनाव की घोषणा
दरोगा जी मिस्टेक हो गई! बिना पिस्टल लिए रेड पर गए, घर से चोरों ने चुरा ली सर्विस रिवॉल्वर, सस्पेंड हो गए
अबू आजमी पर निलंबन की तलवार… महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, शिंदे बोले- देशद्रोही हैं, एक्शन लिया जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

Kentucky Murder Victim Father Story
Kentucky Murder Victim Father Story : बेटे के हत्यारे को गले लगाने वाले पिता की कहानी, गुस्से से आगे इंसानियत का बड़ा सबक

Kentucky Murder Victim Father Story : इस घटना…

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar
Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar : ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री पर सस्पेंस खत्म, प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar :अक्षय कुमार के…

Indravati River Flood Record : छत्तीसगढ़ में इंद्रावती का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा, नाव-हेलिकॉप्टर से 833 लोगों का रेस्क्यू

Indravati River Flood Record : अमेठी, रामपुर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?