CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी

Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Rape on Marriage Pretext
Rape on Marriage Pretext

सीजी भास्कर, 12 अगस्त : झारखंड के पलामू (Palamu) जिले में 22 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) की वारदात सामने आई है. इस घटना को दो दरिंदों ने मिलकर अंजाम दिया. हैरान की बात यह है कि ये हैवानियत पीड़िता की छोटी बहन की आंखों के सामने हुई. इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. पलामू की पुलिस अधीक्षक रीसमा रमेशन ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसकी बहन नौकरी की तलाश में पंजाब जाने के लिए डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर बैठे हुए थे. दोनों ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच दो लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन दोनों ने खुद को पुलिसवाला बताया. इसके बाद पीड़िता और उसकी बहन को धमकाते हुए चुपचाप अपने साथ चलने के लिए कहा.

एसपी ने बताया, “आरोपी दोनों बहनों को चैनपुर थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां उन दोनों ने बड़ी बहन के साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया. इसके बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. तभी रास्ते में छोटी बहन बाइक से नीचे कूद गई. वो जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुन लोग पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.”

पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर और बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उन दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन पर जाकर साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बताते चलें कि मई में झारखंड (Jharkhand) के बोकारो में एक महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़ित दंपत्ति मजदूरी करता था. वारदात के दिन दोनों अपनी दिहाड़ी करके घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में चार लोगों ने उनको घेर लिया. एक निर्माणाधीन स्कूल के अंदर ले जाकर पहले पति के हाथ-पैर बांधे गए, फिर महिला के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी की गई.

NIA Action : छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार
पड़ोसी अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने कहा – “लापरवाह है पुलिस, 4 दिन पहले की थी शिकायत, कुछ नहीं हुआ”
Govt JOB : IGCAR Vacancy 2024 : साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, नर्स, फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती 🟧 इस आसान तरीके से अभी कर लें आवेदन
Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा
शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप

Raigarh Minor Rape Case : मामले में पुलिस…

दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए तक लेते थे कमीशन

पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेनदेन…

Bhilai Delivery Boy Assault Case
Youth Congress Fight Bhilai : डिलीवरी बॉय से बेरहमी से मारपीट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह समेत 4 पर केस

सीजी भास्कर, 9 सितंबर : भिलाई में यूथ…

DJ Ban Rajnandgaon : जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में रात 10 बजे बाद DJ पर रोक, नियम तोड़ा तो...
DJ Ban Rajnandgaon : जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में रात 10 बजे बाद DJ पर रोक, नियम तोड़ा तो…

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Korba Road Protest : 10 साल से सड़क बदहाल, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Korba Road Protest : 10 साल से सड़क बदहाल, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों का यह प्रदर्शन सड़क विरोध प्रदर्शन (Korba…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?