CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म

हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

रायपुर/धमतरी – छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुई दर्दनाक वारदात ने रायपुर के तीन घरों के चिराग बुझा दिए। सिहावा रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में सेजबहार निवासी आलोक ठाकुर (28), संतोषी नगर निवासी सगे भाई सूरज तांडी (34) और नितिन तांडी (32) शामिल हैं। इस घटना के बाद से तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Contents
  • शादी से पहले मौत का सदमा
  • सगे भाइयों की भी गई जान
  • घटनाक्रम: 300 रुपये के बिल से शुरू हुआ विवाद
  • असली गुनहगार अब भी फरार
  • आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

शादी से पहले मौत का सदमा

आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। 2015-16 में उसके पिता का पैर सड़क हादसे में कट गया था और सदमे में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। तब से आलोक अपनी मां और दो बहनों का सहारा बना हुआ था। बीते रविवार को ही उसकी शादी का रिश्ता तय हुआ था। मां और बहनों ने कई सपने सजाए थे, लेकिन महज़ एक दिन बाद वह हमेशा के लिए चला गया।

मां रोते हुए बार-बार कह रही थीं – “मेरा राजा बेटा लौट आ, तेरी शादी के लिए मैंने कितने सपने संजोए थे।” आलोक ठेकेदारी का काम करता था और घर की आर्थिक रीढ़ था।

सगे भाइयों की भी गई जान

नितिन तांडी कार चालक था और दो बच्चों का पिता था, जबकि सूरज तांडी मैकेनिक का काम करता था और डेढ़ साल की बेटी का पिता था। दोनों अपने-अपने घर के मुख्य कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है।

घटनाक्रम: 300 रुपये के बिल से शुरू हुआ विवाद

परिवारवालों के मुताबिक, पांच दोस्त पहले मामा के घर भिलाई जाने वाले थे, लेकिन बाद में धमतरी का प्लान बनाकर वहां पहुंच गए। अन्नपूर्णा ढाबा में कुछ बदमाश 300 रुपये का खाना खाकर बिल देने से मना कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर रायपुर के युवकों का उनसे विवाद हो गया।

इसके बाद आरोपितों ने तीनों को एक किलोमीटर तक दौड़ाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

असली गुनहगार अब भी फरार

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जो लोग गिरफ्तार किए हैं, वे मुख्य आरोपी नहीं हैं। असली गुनहगार अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़कर फांसी दी जानी चाहिए।

आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

गिरफ्तार पांचों आरोपियों का पुलिस ने अर्धमुंडन कर हथकड़ी लगाई और अस्पताल से लेकर रत्नाबांधा रोड तक पैदल मार्च कराया। इस दौरान उनसे कान पकड़वाकर कहलवाया गया – “पुलिस हमारा बाप है, नशा करना पाप है, चाकू रखना पाप है।”

लोगों की भारी भीड़ इस नज़ारे को देखने के लिए जुट गई। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे
eco tourism Chhattisgarh 2025 : रीना बाबा साहेब कंगाले ने अधिकारियों की लगाई क्लास, ईको-टूरिज्म को लेकर दिए ये निर्देश
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smriti Irani Chhattisgarh Visit : सोशल मीडिया से नहीं बनेगी पूरी पकड़! स्मृति ईरानी ने नेताओं को दी दो टूक नसीहत
Smriti Irani Chhattisgarh Visit : सोशल मीडिया से नहीं बनेगी पूरी पकड़! स्मृति ईरानी ने नेताओं को दी दो टूक नसीहत

भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी (Smriti Irani…

Cyclone Arnab Chhattisgarh : तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर! छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Cyclone Arnab Chhattisgarh : तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर! छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तूफान के असर (Cyclone Arnab Chhattisgarh) को देखते…

Devdutt Padikkal 199 Runs : दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, आउट देने पर अंपायर के फैसले से हैरान
Devdutt Padikkal 199 Runs : दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, आउट देने पर अंपायर के फैसले से हैरान

 भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे…

Jal Sanrakshan Abhiyan : देशभर में जल संरक्षण की बड़ी मुहिम! 1.55 करोड़ से ज्यादा जल संरचनाएं तैयार, भूजल रिचार्ज पर जोर
Jal Sanrakshan Abhiyan : देशभर में जल संरक्षण की बड़ी मुहिम! 1.55 करोड़ से ज्यादा जल संरचनाएं तैयार, भूजल रिचार्ज पर जोर

देश में बारिश के पानी को सहेजने और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?