CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share
Shilpa Shetty Case
Shilpa Shetty Case

सीजी भास्कर 14 अगस्त

Contents
  • बिजनेसमैन ने लगाया बड़ा आरोप
  • पर्सनल गारंटी देने के बाद इस्तीफा
  • वकील ने किया आरोपों का खंडन

मुंबई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला किसी फिल्म या निजी जीवन से जुड़ा नहीं, बल्कि 60.48 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का है। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का भी नाम शामिल है।

बिजनेसमैन ने लगाया बड़ा आरोप

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के मुताबिक, मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा और राज की बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस एक्सपेंशन के लिए 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए थे। लेकिन यह रकम बिजनेस के बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल कर दी गई।

कोठारी का दावा है कि वह 2015 में एजेंट राजेश आर्य के जरिए शिल्पा और राज से मिले थे। उस समय कंपनी में शिल्पा के पास 87% से अधिक शेयर थे और दोनों डायरेक्टर के पद पर थे। आरोप है कि 12% वार्षिक ब्याज पर 75 करोड़ का लोन मांगा गया, जिसे टैक्स बचाने के लिए निवेश के रूप में दिखाया गया।

पर्सनल गारंटी देने के बाद इस्तीफा

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2016 में शिल्पा ने कोठारी को पर्सनल गारंटी दी, लेकिन सितंबर 2016 में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही समय बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये के दिवालियेपन का मामला दर्ज हुआ।

कोठारी का आरोप है कि बार-बार पैसे लौटाने की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने 2015 से 2023 के बीच दोनों पर धोखाधड़ी और साजिश रचने का केस दर्ज कराया।

वकील ने किया आरोपों का खंडन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह मामला पहले ही अक्टूबर 2024 में NCLT में सुलझ चुका है और इसमें कोई आपराधिक पहलू नहीं है। वकील का दावा है कि EOW को सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दिए गए हैं।

तीसरी बीवी को कहा “मेरा धर्म इजाज़त देता है”, फिर कुल्हाड़ी से मार डाला – पति और दूसरी पत्नी गिरफ्तार
Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर उछाल, चांदी ₹997 महंगी, जानें कहां पहुंचा गोल्ड रेट
India Pakistan News: गुजरात के कच्छ, बनासकांठा और पाटन में ब्लैकआउट, सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार
Renukaswamy Murder Case : रेणुकास्वामी हत्याकांड – सुपरस्टार दर्शन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़
नवजोत सिंह सिद्धू अब बनेंगे मोटिवेशनल स्पीकर, कहा- कॉमेडी शो, क्रिकेट कमेंट्री सब कर ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

CM Sai Raigarh Visit
CM Sai Raigarh Visit : रायगढ़ में CM साय चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Visit :मुख्यमंत्री के प्रवास को…

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?