CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Awareness : ठगों के जाल से बचाएगा 1930, हर जिले में पहुंचेगा SBI का रथ

Cyber Awareness : ठगों के जाल से बचाएगा 1930, हर जिले में पहुंचेगा SBI का रथ

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Cyber Awareness
Cyber Awareness

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान (Cyber Awareness) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है और डिजिटल लेन-देन सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। थोड़ी सी सतर्कता से लोग खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का प्रभावी प्रयास है। रथ के जरिए ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक से लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में 29 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले ज्यादा होते हैं। यह रथ विशेष रूप से उन स्थानों पर केंद्रित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बनाते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों और साइबर अपराध (Cyber Awareness) से सुरक्षित रहें।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने “हर भारतीय का बैंकर” होने के नाते यह राज्यव्यापी अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलाने का निर्णय लिया है। यह रथ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाएगा और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को साइबर ठगी के तौर-तरीके व बचाव के उपाय बताएगा। एसबीआई अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।

Shramik Panjiyan CG : निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन
Bus Accident : नेशनल मार्ग पर अचानक पलटी यात्री बस, सफर के बीच मची चीख पुकार
Chhattisgarh Scam Case : हाईकोर्ट से अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को जमानत, कस्टम मिलिंग मामले में बड़ी राहत
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल
Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत…

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

Amleshwar Jewelers Murder Case : ज्वेलर्स संचालक की हत्या-लूट में चारों दोषियों को उम्रकैद
Amleshwar Jewelers Murder Case : ज्वेलर्स संचालक की हत्या-लूट में चारों दोषियों को उम्रकैद

ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूट और संचालक की…

Land Aadhaar DILRMP 3.0 : अब जमीन का भी बनेगा 14 अंकों का यूनिक नंबर, डिजिटल होंगे रिकॉर्ड और रजिस्ट्रार ऑफिस
Land Aadhaar DILRMP 3.0 : अब जमीन का भी बनेगा 14 अंकों का यूनिक नंबर, डिजिटल होंगे रिकॉर्ड और रजिस्ट्रार ऑफिस

अब जमीन की पहचान भी डिजिटल तरीके से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?