CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर में विस्फोट, एक जवान शहीद तीन घायल

भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर में विस्फोट, एक जवान शहीद तीन घायल

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
IED Blast
IED Blast

सीजी भास्कर, 18 अगस्त।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम अनुभाग के उल्लूर घाटी में सोमवार सुबह माओवादियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया। (IED Blast)

यहां आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

घटना भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में उल्लूर घाटी के चिल्ला मरका गांव की बताई जा रही है।

सोमवार सुबह डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान माओवादियों ने सर्चिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए रास्ते में आईईडी लगाया था। विस्फोट होते ही जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को तत्काल भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। सूचना मिलते ही भोपालपटनम से अतिरिक्त फोर्स घटनास्थल की ओर रवाना हुई है।

सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद माओवादी भाग निकले।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और माओवादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने जवान के शहादत को नमन करते हुए कहा है कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और मजबूत की जाएगी।

प्रदेश में यह घटना एक बार फिर बताती है कि माओवादी अब भी आईईडी (IED Blast) जैसे हथकंडों से जवानों को निशाना बना रहे हैं।

BSNL Recruitment 2026: इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, BSNL में JTO के 100 पदों पर निकली भर्ती; जानें सैलरी और योग्यता
Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला
Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत
America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर
Constable Road Accident Surajpur: सिलफिली से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर, 10वीं बटालियन के आरक्षक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?