CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब दोपहिया वाहन के साथ मिलेगा हेलमेट, एसएसपी ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश

अब दोपहिया वाहन के साथ मिलेगा हेलमेट, एसएसपी ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। सड़क हादसों में बढ़ती मौतों पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी दोपहिया वाहन शोरूम संचालकों को निर्देश जारी किया है कि अब हर नए वाहन के साथ हेलमेट बेचना अनिवार्य होगा।

Contents
  • लगातार बढ़ रहे हादसे, 7 महीने में 190 मौतें
  • मोटरयान अधिनियम का सख्त पालन
  • पुलिस की अपील – “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें”
आदेश की अवहेलना पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे हादसे, 7 महीने में 190 मौतें

पुलिस के अनुसार, रायपुर जिले में बीते सात महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 190 दोपहिया चालकों और सवारों की मौत हुई है। इनमें से अधिकांश मौतें सिर पर गंभीर चोट लगने से हुईं, क्योंकि पीड़ितों ने हेलमेट नहीं पहना था।

इसी दौरान पुलिस ने 20,495 चालकों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई की है और जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। बावजूद इसके लोग सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

मोटरयान अधिनियम का सख्त पालन

मोटरयान अधिनियम 1989 के नियम 138 के अनुसार, हर दोपहिया विक्रेता को वाहन के साथ हेलमेट उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

नियम का पालन न करने पर शोरूम संचालकों के खिलाफ नियम 33 से 44 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र का निलंबन या रद्दीकरण तक शामिल है।

पुलिस की अपील – “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें”

रायपुर पुलिस ने दोपहिया चालकों और सवारों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। दुर्घटनाएं कब और कहां हो जाएं, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता।

हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पुलिस ने कहा – “घर पर हमारे अपने इंतजार कर रहे हैं। उनकी चिंता करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।”

Police Commissionerate : बिलासपुर की पुलिस व्यवस्था में हो सकता है बड़ा बदलाव, सरकार ने दिए नए संकेत
Brahma Kumaris 90 Years Celebration : ब्रह्माकुमारी संस्था के 90 वर्ष : नकारात्मकता से न्यारे होकर सकारात्मक समाज का निर्माण करें मीडियाकर्मी​
EOW-ACB Investigation : डीएमएफ घोटाले में आधा दर्जन से अधिक सप्लायर ईओडब्ल्यू-एसीबी के निशाने पर
Murder in Raipur : बोरी में मिली युवक की लाश, दहशत में राजधानी
Dowry Harassment Case : रायगढ़ में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति समेत 4 पर FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?