CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लंचबॉक्स में तमंचा छिपा स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में टीचर को मारी गोली – शिक्षकों में आक्रोश

लंचबॉक्स में तमंचा छिपा स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में टीचर को मारी गोली – शिक्षकों में आक्रोश

By Newsdesk Admin
21/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 21 अगस्त​। स्कूल सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

Contents
  • लंचबॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा
  • आरोपी छात्र गिरफ्तार
  • थप्पड़ मारने से था नाराज़
  • 15 साल से पढ़ा रहे हैं गगन सिंह
काशीपुर (उधमसिंह नगर) उत्तराखंड में काशीपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने क्लासरूम के अंदर ही अपने शिक्षक पर गोली चला दी। 

घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

घायल शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लंचबॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र ने बुधवार सुबह घर से 315 बोर का तमंचा अपने लंचबॉक्स में छिपाकर स्कूल लाया था।

दोपहर में पढ़ाई के दौरान उसने अचानक हथियार निकालकर शिक्षक गगन सिंह पर फायर कर दिया।

गोली उनके दाहिने कंधे में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षक और छात्रों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी छात्र गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि उसने यह तमंचा घर की आलमारी से उठाया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हथियार घर तक कैसे पहुंचा और परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी।

थप्पड़ मारने से था नाराज़

पूछताछ में छात्र ने कबूल किया कि सोमवार को क्लास में सवाल का सही जवाब देने के बावजूद शिक्षक गगन सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया था।

उसी दिन उसने बदला लेने का ठान लिया। बुधवार को वह तमंचा लेकर स्कूल आया और पढ़ाई के दौरान शिक्षक पर गोली चला दी।

15 साल से पढ़ा रहे हैं गगन सिंह

घायल शिक्षक गगन सिंह पिछले 15 वर्षों से इस निजी स्कूल में पढ़ा रहे हैं और कड़े अनुशासन के लिए जाने जाते हैं।

घटना के बाद जिले भर के शिक्षकों में गुस्सा है। कई स्कूलों ने विरोध जताते हुए छुट्टी घोषित कर दी।

वहीं, CBSE से जुड़े शिक्षक संगठनों ने हड़ताल पर बैठ कर स्कूल सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
यूपी के इस जिले में बदलेगा चौराहों और पार्क का लुक, कमिश्नर ने दिए अहम निर्देश
Freedom from traffic jams : रायपुर में 19 मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित
भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक
Breaking News 🟠 सावन में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की छत्तीसगढ़ के भिलाई में होगी कथा 🟢 जयंती स्टेडियम में 25 जुलाई से शुभारंभ
B.Ed सहायक शिक्षकों का आग पर प्रदर्शन..! महिला टीचर्स बोलीं – ‘सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रहे, सरकार सुनवाई करे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : फिर उठी बड़ी मांग, विधायक रिकेश का निष्पक्ष जांच पर जोर

भिलाई स्टील प्लांट में कथित लोहा चोरी के…

Elephant Attack
Elephant Attack : रात होते ही गांव में पहुंचा हाथियों का दल, फसल रौंदी और कच्चा मकान भी कर दिया क्षतिग्रस्त

रायगढ़ जिले के कई गांवों में बीती रात…

Raipur Durg Highway
Raipur Durg Highway : रायपुर दुर्ग मार्ग पर सफर से पहले जान लें नया रास्ता, जलभराव के बीच बदली गई यातायात व्यवस्था

रायपुर से दुर्ग जाने वाले लोगों के लिए…

PIB Raipur
PIB Raipur : गुजरात की प्रमुख विकास परियोजनाओं का अध्ययन करने रवाना हुआ PIB रायपुर का मीडिया दल

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर की ओर से…

Eco Tourism
Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

उत्तर उदंती क्षेत्र में शनिवार को एक अलग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?