CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो बीवियां, तीन बच्चे और तीसरी दुल्हन की एंट्री, दूल्हे का तिकड़म, शादी भी की और…

दो बीवियां, तीन बच्चे और तीसरी दुल्हन की एंट्री, दूल्हे का तिकड़म, शादी भी की और…

By Newsdesk Admin 22/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 22 अगस्त। आपने अक्सर लुटेरी दुल्हनों के कई किस्से सुने होंगे मगर लखनऊ का एक दूल्हा भी कुछ ऐसा ही निकला, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

Contents
दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज शातिर दूल्हे की तलाश जारी
दूल्हे की पहले से ही दो बीवियां हैं फिर भी उसने तीसरी शादी की। उसके बाद कुछ ऐसा कर गया कि अब पुलिस दूल्हे को हर कहीं तलाश रही है ताकि उसे अरेस्ट किया जा सके। 

दरअसल, दूल्हे ने शादी के बाद दुल्हन के घर से दो टू-व्हीलर चुरा लिए।

मामला महानगर थाने का है। यहां कुछ समय पहले एक महिला टीचर की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई।

युवक ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाया।

फिर बोला- मुझे अपना फोन नंबर दो, ताकि मैं तुम्हारी आवाज सुन सकूं। युवती भी उसकी बातों में आ गई। उसने युवक को फोन नंबर दे दिया। फिर क्या था, दोनों ने जब बात करना शुरू किया तो ये सिलसिला आगे बढ़ता ही चला गया।

फिर एक दिन युवक ने युवती से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।

युवती को भी वो युवक काफी पसंद था। इसलिए उसने शादी के लिए हां कर दी।

दोनों ने फिर आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी की। उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया के यहां रहने लगा। मगर दुल्हन नहीं जानती थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। दूल्हा एक-एक करके दुल्हन के घर से दो स्कूटी लेकर भाग गया। 

जब दुल्हन ने पाया कि दूल्हा घर पर नहीं है तो उसने उसे फोन किया। मगर मोबाइल बंद था।

दुल्हन उसे तलाशने लगी। तब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा फर्जी था। उसने उसे धोखा देकर शादी की थी। 

दूल्हे की पहले से ही दो बीवियां और तीन बच्चे हैं। दूल्हे का मकसद सिर्फ दुल्हन के घर से चोरी करना था।

दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज

रोते-बिलखते फिर दुल्हन थाने में पहुंची। उसने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

बताया कि कैसे इंस्टाग्राम पर दूल्हे ने उसे फंसाया और शादी की।

दुल्हन बोली- साहब…! उसने मेरे साथ धोखा किया है। मैं चाहती हूं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

शातिर दूल्हे की तलाश जारी

महानगर थाने ने मामला दर्ज कर अब शातिर दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा- हम जल्द ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लेंगे। ये भी पता लगाया जा रहा है कि और कितनी महिलाओं को उसने अपना शिकार बनाया है। मामले में जांच जारी है।

You Might Also Like

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

Newsdesk Admin 22/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Rice Mill Fire
Surajpur Rice Mill Fire : दो साल से बंद राइस मिल में भीषण आग, ढाई लाख बारदाना जलकर खाक

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। सूरजपुर जिले के कोतवाली…

Siddh Baba Dham MCB
Siddh Baba Dham MCB : आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास, मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। घने जंगलों, ऊंची-नीची पहाड़ियों…

Jashpur Road Accident : टमाटर से भरी पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, खेत में बिखरा पूरा टमाटर

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले…

Coal Levy Scam
Coal Levy Scam : सौम्या चौरसिया व निखिल चंद्राकर पर शिकंजा, ईडी ने 2.66 करोड़ की 8 संपत्तियां कुर्क कीं

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल…

Swami Atmanand Yojana
Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। बिलासपुर के पूर्व विधायक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
Telibandha Murder
अपराधछत्तीसगढ़

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?