CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

By Newsdesk Admin
22/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। एक 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चैन कुमार सारथी पिता रामप्यारे सारथी, निवासी बरती कला के रूप में हुई है।

जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरती कला में यह दु:खद घटना पंचायत भवन के समीप स्थित पानी टंकी के पास बने तालाब में घटी।

जानकारी के अनुसार, तालाब में एक बछिया (गाय का बच्चा) फंसी हुई थी, जिसे बचाने के लिए चैन कुमार ने तालाब में छलांग लगाई मगर गहराई और कीचड़ में फंसने की वजह से वह खुद ही डूब गया।

युवक को डूबते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों के प्रयासों से कुछ देर बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

जैसे ही यह खबर गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों द्वारा तुरंत वाड्रफनगर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेज दिया गया।

गांव में इस घटना को लेकर गहरा दु:ख व्याप्त है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मृतक युवक के परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाए।

चैन कुमार सारथी परिवार का एकमात्र सहारा बताया जा रहा है, जिससे पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत होता है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कवासी लखमा से रायपुर सेंट्रल जेल में मिले सचिन पायलट:महंत, बैज, जांगिड़ भी रहे मौजूद; कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की लेंगे बैठक
CGRERA Action : बिना पंजीयन बेच दिया प्लाट, दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड
Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील
आधी रात युवकों का नशे में उत्पात, हथियार लहराते कर दी फायरिंग……‼️ आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की शिनाख्त के हो रहे प्रयास 🛑 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कुछ लोग भी शामिल…..‼️
Mungeli Daughter Indian Army Lieutenant: गांव टेढ़ाधौरा से देश की वर्दी तक सुप्रिया ठाकुर की उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?